Amrit Bharat Express Trains: देश की रेल यात्रा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। 18 जनवरी 2026 को शुरू की गई इन ट्रेनों से पूर्वोत्तर भारत को उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी भारत से बेहतर और तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इन नई सेवाओं से लाखों यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक लंबी दूरी की यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है।Amrit Bharat Express Trains
असम दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ: प्रधानमंत्री ने असम के कालियाबोर क्षेत्र में दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। इनमें कामाख्या गुवाहाटी से रोहतक तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश से होकर हरियाणा पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली एनसीआर और हरियाणा को पूर्वोत्तर भारत से सीधा रेल संपर्क मिलेगा। वहीं दूसरी ट्रेन डिब्रूगढ़ से लखनऊ गोमती नगर के बीच चलेगी, जो ऊपरी असम को उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों जैसे गोरखपुर और अयोध्या से जोड़ेगी।Amrit Bharat Express Trains

पश्चिम बंगाल में तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगुर में प्रधानमंत्री ने वर्चुअली तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें हावड़ा से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन शामिल है, जो बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी। इसके अलावा सियालदह से वाराणसी अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की गई, जिससे पूर्वी भारत के यात्रियों और तीर्थयात्रियों को काशी तक सीधी सुविधा मिलेगी। तीसरी ट्रेन संतरागाछी से तांबरम के बीच चलेगी, जो ओडिशा और आंध्र प्रदेश से होते हुए कोलकाता को चेन्नई से जोड़ेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की खासियत: बता दे कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को आम यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें बेहतर सीटिंग, साफ-सफाई, एलईडी लाइट्स और आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। फिलहाल देश में 34 अमृत भारत ट्रेनें संचालित हो रही थीं और इन पांच नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इन ट्रेनों से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, परिवारों और तीर्थयात्रियों को किफायती यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा।

6,957 करोड़ रुपये की रखी आधारशिला: बता दे रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 6,957 करोड़ रुपये की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला भी रखी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में जयरामबाटी से बरोगोपीनाथपुर और मयनापुर तक नई रेल लाइन तथा मयनापुर से जयरामबाटी के बीच नई ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ये सभी प्रयास ‘विकास भी विरासत भी’ के मंत्र को साकार करते हैं और देश के समग्र विकास में रेलवे की भूमिका को और मजबूत करेंगे।
















