Aaj ka Mausam 12 June 2025 : आंधी तूफान से होगी दिन की शुरुआत, घर से निकलने से पहले देखें मौसम अपडेट

On: March 21, 2026 11:38 PM
Follow Us:
Kal Ka Mausam Heavy rain alert in these states of the country, see weather bulletin before leaving home

Aaj Ka Mausam, 12 June 2025, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी हालत खराब कर रही है। खासकर, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने अभी तापमान आसमान में रहने के संकेत दिए हैं। हालांकि, 12 जून से कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां होने से गर्मी से काफी राहत की उम्मीद है। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी है, जो आगे भी कंटीन्यू रहेगा। मुंबई के साथ महाराष्ट्र के अधिकतम भागों में मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा और पंजाब भी भीषण गर्मी से त्रस्त हैं। बठिंडा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। हरियाणा के सिरसा में भी अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के अन्य स्थानों पर सामान्य से अधिक अधिकतम और भीषण गर्मी जारी रही रहेगी। नारनौल, हिसार, अंबाला, करनाल और भिवानी में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2, 44.5, 44.3, 44.5 और 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अगले दो दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा और आंधी के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं।

पंजाब का मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में क्रमश: 44.8, 44 और 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, पठानकोट में 43.2 डिग्री, जबकि फरीदकोट और गुरदासपुर में अधिकतम तापमान क्रमशः 44.4 और 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 13 जून से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश को भीषण गर्मी से राहत के संकेत हैं। मौसम विभाग 12 जून से हवाओं का रुख बदलने के साथ आसमान पर बादल छाए रहने की बात कही है। इस दौरान पूर्वांचल के जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में अगले एक से दो दिन लू चलने के साथ सामान्य से अधिक गर्मी रहने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चिलचिलाती धूप के बाद अब गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं। हालांकि, अभी कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। लेकिन, पश्चिमी बिहार और बंगाल के मध्य फंसे मानसून के आगे बढ़ने से मौसमी गतिविधियां शुरू होंगी। हो सकता है अगले एक से दो दिन बाद तेज हवाओं के साथ बौछारें गिरें। ऐसे में आसमानी बूंदें गर्मी से राहत पहुंचाएंगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में भयंकर गर्मी जारी है। बुधवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अनुसार दिल्ली में कम से कम 12 जून तक बहुत गर्म मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, 12 जून से कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि आईएमडी ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। रात में भी 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने का अनुमान है।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

केरल में एक बार फिर मानसून की वापसी से भारी बारिश शुरू होगी। आईएमडी ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक हवा की गति बढ़कर 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। दरअसल, केरल में इस साल मानसून 24 मई को ही समय से पहले पहुंच गया था, जिससे राज्य में कई जगहों पर तेज बारिश और हवाओं के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था।

राजस्थान में लू का अलर्ट

राजस्थान प्रचंड गर्मी की चपेट में है। गंगानगर में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। इसके अनुसार बुधवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और लू भी दस्तक देगी। लेकिन, 15 से 16 जून तक बादलों की आवाजाही शुरू होगी और कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश मौसम को सुहावना बना सकती है।

कर्नाटक और तमिलनाडु में होगी बारिश

मध्य कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी और उत्तरी तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश संभव है। 30-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बदरा

क्षिणी तटीय आंध्रप्रदेश और यनम में भारी बारिश की संभावना है। रायलसीमा क्षेत्र में भी मध्यम से भारी बारिश और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक और आंधी का भी अनुमान है। वहीं, तेलंगाना में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now