Haryana News: आजकल स्टंट बाजी तेजी से बढ रही है। रविवार को रेवाड़ी मे एक कार से स्टंट बाजी के चलते चार पलटी खाई थी वहीं आज एक बार फिर हरियाणा के हिसार जिले से एक चौंकाने वाला और खतरनाक मामला सामने आया है, जहां शहर के प्रसिद्ध जिंदल टावर पर चढ़कर एक युवक ने जानलेवा स्टंट किए। युवक ने करीब 282 फुट ऊंचे टावर पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऐसे करतब दिखाए, जिन्हें देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। थोड़ी सी भी चूक उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी। Haryana News
वीडियो वारयल: बता दे कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने युवक ने जिंदल टावर पर एक के बाद एक तीन खतरनाक स्टंट किए। पहले स्टंट में वह अपने बैग में बीयर की दो बोतलें और एक कैन लेकर टावर की सिक्योरिटी बाउंड्री के बाहर पहुंचा। Haryana News
सिर के बल खड़े होकर शीर्षासन : इसके बाद उसने टावर की ऊंचाई पर ही उन बोतलों के ऊपर सिर के बल खड़े होकर शीर्षासन करने का प्रयास किया। हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो सका, लेकिन इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर उसकी जान को गंभीर खतरा बना रहा। Haryana News
स्टंट बेहद खतरनाक : दूसरे स्टंट में युवक ने जिंदल टावर की जालियों को पकड़कर केवल हाथों के सहारे खुद को लटका लिया। इस दौरान उसने अपने पैरों को सिर के ऊपर से निकालते हुए उलटी दिशा में ले जाने की कोशिश की। यह स्टंट बेहद खतरनाक था, क्योंकि उसके पास किसी तरह का सेफ्टी बेल्ट या सुरक्षा उपकरण नहीं था। इसके बावजूद युवक बिना किसी डर के लगातार स्टंट करता रहा। Haryana News
वीडियो बनाकर किया शेयर: लोगों ने बताया कि जोखिम भरे स्टंट में युवक ने टावर के बाहरी हिस्से में अपने पैरों को फंसाकर खुद को उल्टा लटका लिया। इस दौरान भी उसने किसी प्रकार की सुरक्षा का सहारा नहीं लिया। टावर घूमने आए लोग यह नजारा देखकर दहशत में आ गए और कई लोगों ने इस खतरनाक हरकत का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
मांगी माफी: घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारकर हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वह सुरक्षा व्यवस्था को कैसे पार कर टावर तक पहुंचा।

















