Breaking News: कावडियों ने अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे किया जाम, प्रशासन ने उठाया ये कदम

On: July 17, 2025 8:09 PM
Follow Us:
कावडियों ने अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे किया जाम, प्रशासन ने उठाया ये कदम

Breaking News: अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त को टक्कर मार देने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हादसे में न केवल एक शिवभक्त घायल हो गया, बल्कि उसकी कांवड़ भी खंडित होकर गिर गई। घटना के बाद आक्रोशित सैकड़ों कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

सूचना पर खुशखेड़ा थाना प्रभारी हनुमान प्रसाद यादव और तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक मौके पर मौजूद कांवड़ियों से बातचीत की और उन्हें शांत कराया। बातचीत के बाद शिवभक्तों ने हाईवे से जाम हटाया और स्थिति सामान्य हो सकी।Breaking News

हाईवे जाम की सूचना मिलने पर खुशखेड़ा थाना प्रभारी हनुमान प्रसाद यादव और तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे।

हाईवे जाम की सूचना मिलने पर खुशखेड़ा थाना प्रभारी हनुमान प्रसाद यादव और तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल शिवभक्त की पहचान सवाईमाधोपुर निवासी अमित मीणा के रूप में हुई है, जो करीब 50 कांवड़ियों के दल के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे। हादसे के बाद घायल शिवभक्त को टपूकड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।Breaking News

घटना के बाद शिवभक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने खंडित कांवड़ को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी वाहन के जरिए हरिद्वार भेज दिया है, ताकि शिवभक्त पुनः गंगाजल लेकर अपनी धार्मिक आस्था को पूरा कर सकें। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को भी बहाल कर दिया गया हBreaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now