Breaking News: बाढ का कहर, हरियाणा रोडवेज की 30 बसोंं का संचालन हुआ बंद

On: September 1, 2025 7:16 AM
Follow Us:

चंडीगढ़। भारी बरसात के चलते हरियाणा से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश जाने वाले हरियणा रोडवेज की करीब 30 बसों का संचालन बदं हो गया है। इसी के चलते अब हरियाणा रोडवेज की 20 से ज्यादा दूसरे रूट पर चलाई जा रही है जबकि आठ बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है।Breaking News

बाढ से बिगडने हालात: बरसात के चलते हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में बाढ आ गई है, कई जगह रोड टूट गए हैं ऐसे में हरियाणा से जानी वाली बसों का बंद कर दिया गया हैंं विभाग का कहना है जब तक बरसात का कहर रहेगा तक तक ये सेवाएं बदं रहेगीं

बिजनाैर पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण फिलहाल इन दोनों बस सेवाओं को रोक दिया गया है। परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्य प्रकाश का कहना है कि बाढ़ व भारी बरसात के चलते दूसरे राज्यों के जो रास्ते अवरुद्ध हैं वहां विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।Breaking News

कईरूट हुए बंद: बता दे कि हरियाणा के चंडीगढ़ सहित विभिन्न डिपो से कटरा के लिए 17 बसों का संचालन होता है। जम्मू-कश्मीर के सांबा और जम्मू में बाढ़ के चलते अभी सिर्फ 13 बसों का केवल जालंधर तक ही संचालन किया जा रहा है। क्योंकि आगे रूट ठीक नही है।

मनाली के लिए 11 बसों का हरियाणा के चंडीगढ़ समेत विभिन्न डिपो से संचालन होता है। बाढ़ के चलते 11 में से 9 बसों का मंडी तक ही संचालन किया जा रहा है और 2 बसों का संचालन बंद है।Breaking News

पानीपत डिपो से उत्तराखंड के कोटद्वार तक एक बस का संचालन होता है और एक बस उत्तर प्रदेश के बिजनाैर के लिए भी चलाई जाती है।Breaking News

 

तीन दिन तक बरतें सावधानी 

मौसम विभाग कि मानें तो मानसून इस समय बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, प्रयागराज होते हुए पूर्व की ओर जा रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि मरुधरा के ऊपर एक साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now