Breaking News: ब्लड डोनेशन के लिए मिली AC वैन :हेल्थ मिनिस्टर आरती राव ने दिखाई हरी झंडी

On: January 20, 2026 8:54 PM
Follow Us:

Breaking News: रेवाड़ी में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने स्वास्थ्य विभाग को एक आधुनिक ब्लड डोनेशन वैन सौंपी। अहीरवाल क्षेत्र के अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान मानेसर रवाना होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने अपने आवास पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र दहिया को यह वैन सौंपकर इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामपुरा के सरपंच नरेश यादव सहित ग्रामीण और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। Breaking News

 

रक्तदान जीवनदान: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है और इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। आधुनिक ब्लड डोनेशन वैन मिलने से अब रेवाड़ी जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में वर्षभर रक्तदान शिविरों का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सकेगा। पहले मौसम या संसाधनों की कमी के कारण कई बार शिविर आयोजित करने में दिक्कत आती थी, लेकिन अब इस वैन के माध्यम से ऐसी समस्याओं को दूर किया जा सकेगा।

आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित: स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई यह वैन पूरी तरह आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें एयर कंडीशनिंग की सुविधा के साथ रक्त संग्रह, रक्त की प्राथमिक जांच, सुरक्षित स्टोरेज और प्राथमिक चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है। रक्तदाताओं को स्वच्छ और आरामदायक वातावरण में रक्तदान करने का अवसर मिलेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान के लिए प्रेरित होंगे। वैन में प्रशिक्षित स्टाफ की सुविधा भी रहेगी, ताकि रक्तदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप हो।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि यह ब्लड डोनेशन वैन विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इससे दूर-दराज के गांवों में भी आसानी से रक्तदान शिविर लगाए जा सकेंगे और जरूरत पड़ने पर समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिले में रक्त की कमी को दूर करने में यह वैन अहम भूमिका निभाएगी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now