Breaking : हरियाणा में खुलेगे 6000 नए राशन डिपो, जानिए क्या होनी चाहिए उम्र व योग्यता !

On: September 9, 2025 8:03 AM
Follow Us:

हरियाणा में राशन डिपो चलाने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को आसानी से राशन उपलब्ध कराने के लिए नए राशन डिपो खोले जाएंगे। हरियाणा में 6 हजार नए राशन डिपो खोलने जा रही है। सबसे अहम बात यह है कि इनमे महिलाओं को 33% आरक्षण यानि 2000 डिपो महिलाओं के लिए फिक्स किए गए है।Breaking

सीएम ने की घोषणा: फूड एंड सप्लाई विभाग ने फाइल तैयार कर CM नायब सैनी की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) को भेज दी है। विभाग की इस स्कीम को इसी हफ्ते मंजूरी मिल सकती है। लेकिन इस बार योग्यता व उम्र भी तय की गई है।Breaking

जिसके बाद विभाग की तरफ से आवेदन मांग लिए जाएंगे। फूड एंड सप्लाई विभाग के मंत्री राजेश नागर ने इसकी पुष्टि की है।

हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को आसानी से राशन उपलब्ध कराने के लिए नए राशन डिपो खोले जाएंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डिपो आवंटन में किसी भी डिपो होल्डर का एकाधिकार न हो। साथ ही गरीबों को समय पर राशन मिलना सुनिश्चित किया जाए।

राशन डिपो लेने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। बता दे कि सरकार के मानक के मुताबिक राशन डिपो के आवेदन करने वाले व्यक्ति का न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उसे कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए।

यह प्रक्रिया खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग द्वारा राशन डिपो धारकों की नियुक्ति के लिए तय की गई है, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के राशन डिपो शामिल हैं। अलग से कोई भी नियम तय नहीं किए गए हैं।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now