BML Munjal University: अलवर की छात्रा के सुसाइड को लेकर FIR दर्ज

On: September 2, 2025 8:19 PM
Follow Us:
BML मुंजाल यूनिवर्सिटी

• भूमिका गुप्ता की मौत मामले में पुलिस ने दर्ज की सुसाइड के लिए उकसाने की एफआईआर
• अलवर के पूर्व विधायक बनवारी लाल ने सीएम नायब सिंह सैनी को लिखी चिट्ठी
• महिला आयोग ने गुरुग्राम पुलिस से पांच दिन में रिपोर्ट मांगी

गुरुग्राम की बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा भूमिका गुप्ता (19) की रहस्यमयी मौत के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। बिलासपुर थाना पुलिस ने छात्रा की मौत के मामले में सुसाइड के लिए उकसाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, परिवार का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस की तरफ से उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है।BML Munjal University

अलवर के पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अलवर के पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

उधर, हरियाणा महिला आयोग ने भी इस घटना पर संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा है और पांच दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। परिवारजन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं और अब इस प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है।BML Munjal University

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now