पटना। बिहार में जल्द ही चुनावी बिगुल बजने वाला है। पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इतना ही नही बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। मुख्यमंत्री के पद के लिए तेजस्वी यादव के नाम पर भी कोई संशय नहीं रह गया है। सभी घटक दल सहमत हो गए हैं।Bihar Election 2025
मात्र आधा दर्जन सीटों को लेकर कांग्रेस और राजद अभी एकमत नहीं। उसका भी समाधान बुधवार को होने वाली बैठक में निकाल लिया जाएगा। उसके एक-दो दिन के भीतर सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।Bihar Election 2025
उसी दौरान मुख्यमंत्री के चेहरे पर सभी घटक दल सार्वजनिक रूप से एक सुर होंगे। रविवार को हुई महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में यही सहमति बनी है।Bihar Election 2025
कब किसको मिली जीत
| वर्ष | विजयी | दल का नाम |
|---|---|---|
| 1952 | कमला राय | कांग्रेस |
| 1957 | कमला राय | कांग्रेस |
| 1961 | सत्येंद्र नारायण सिंह | कांग्रेस |
| 1962 | अब्दुल गफूर | कांग्रेस |
| 1967 | हरिशंकर सिंह | सोशलिस्ट पार्टी |
| 1971 | रामदुलारी सिन्हा | कांग्रेस |
| 1972 | रामदुलारी सिन्हा | कांग्रेस |
| 1977 | राधिका देवी | जनता पार्टी |
| 1980 | काली प्रसाद पांडेय | निर्दलीय |
| 1985 | सुरेंद्र सिंह | निर्दलीय |
| 1990 | सुरेंद्र सिंह | जनता दल |
| 1995 | रामावतार | जनता दल |
| 2000 | अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव | राजद |
| 2005 (फरवरी) | रेयाजुल हक राजू | बसपा |
| 2005 (अक्टूबर) | सुभाष सिंह | भाजपा |
| 2010 | सुभाष सिंह | भाजपा |
| 2015 | सुभाष सिंह | भाजपा |
| 2020 | सुभाष सिंह | भाजपा |
| 2022 (उपचुनाव) | कुसुम देवी | – |
साझा घोषणा-पत्र चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि महागठबंधन के वादों को प्रतिद्वंद्वी हथिया न लें।
तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में लगभग तीन घंटे तक समन्वय समिति के सदस्यों ने गहन मंत्रणा की। सीट बंटवारे के साथ प्रत्याशियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। पहले लगभग दो दर्जन सीटों को लेकर पेच फंस रहा था, जो अब आधा दर्जन तक सिमट आया है।
बैठक में यह सहमति बनी कि पिछली बार जीती हुई और नंबर दो की हैसियत वाली सीटें उसी दल के पास रहेगी। उसमें से दो-तीन सीटों पर ही फेरबदल होगा।Bihar Election 2025

















