Big Accident: रेवाड़ी-नारनौल हाईवे 11 पर ट्रक ने सवारियों को रौंदा, पुलिस कर्मी की मौत

On: May 17, 2025 2:48 PM
Follow Us:

Big Accident:  हरियाणा के रेवाड़ी-नारनौल हाईवे 11 पर गांव माजरा के निकट एक निजी बस से उतर रही सवारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में एक दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हुई हैं। हादसे के चलते चीख पुकार से आस पास के लोग भी मौके पर पहुचें तथा घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि निजी बस चालक माजरा के पास बस को रोक सवारियों को उतार रहा था। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सवारियों को राैंद दिया। ट्रक की टक्कर से अफरा तफरी मच गई तथा लोग चिल्लाने लगे। Big Accident

दिल्ली पुलिस के जवान की मौत: इस हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान व हुडिया के अतुल की मौत हुई है। बता दे कि अतुल की अभी 2 साल पहले ही शादी हुई थी । बता दे कि अतुल दिल्ली में अपनी ड्यूटी खत्म करके गांव आ रहा था, तभी बीच में यह हादसा हो गया।Big Accident

 

मामला दर्ज: हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम वहां पर पहुंची। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।Big Accident

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now