Big Accident in Rajasthan: सडक पर खडे रोलर से टकराई, चालक जिंदा जला, ​भिवाड़ी में हुआ दर्दनाक हादसा

On: March 10, 2025 9:26 PM
Follow Us:
सडक पर खडे रोलर से टकराई, चालक जिंदा जला, ​भिवाड़ी में हुआ दर्दनाक हादसा

Big Accident in Rajasthan: भिवाड़ी कस्बे में नगर परिषद के सामने सोमवार सुबह सुबह बडा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सडक के किनारे खडे एक रोलर से टकरा गई तथा कार मे आग लग गई। दो युवक तो जैसे तैसे कार से निकल गए लेकिन कार चालक कार में ही जिंदा जल गया।

भिवाडी पुलिस ने बताया कि धारूहेड़ा के रहने वाला आशीष (25) पुत्र अजीत सिंह, विशाल (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह और जयकिशन (26) पुत्र वीर सिंह भिवाड़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 से बाइपास की ओर जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर नगर परिषद के सामने खड़े रोड रोलर से टकरा गई।

कार चालक जिंदा जला: टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई और तुरंत उसमें आग लग गई। बता दे आग लगने से पहले ही आशीष और विशाल किसी तरह कार से बाहर आ गए, लेकिन कार चला रहा जयकिशन स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गया। दोनों साथियों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह फसा। कार में लगी आग के (Fire in Car) चलते वह कार मे जिंदा जल गया।

दोस्त को छोडने आते समय हुआ हादसा: बता दे कि जयकिशन भिवाड़ी के यूआईटी सेक्टर-1 में रहता था। शनिवार शाम को धारूहेड़ा से आशीष और विशाल उससे मिलने भिवाडी आए थे। सुबह दोनों को वापस लौटना था, इसलिए जयकिशन उन्हें छोड़ने के लिए धारूहेड़ा के लिए ही निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now