Bhiwadi: भिवाडी में बिल्डर (Bhiwadi News) की गुंडागर्दी एक बार फिर सामने आई है। बीडीआई (BDI Suncity RWA) सनसीटी से अतिक्रमण हटाने को लेकर बिल्डर के कारिदों ने सनसीटी आरडब्लूए के कोषाध्यक्ष देवेद्र तंवर पर कातिलाना हमला कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

जनिए क्या है विवाद: बता दे बीडीआई सनसीटी में काफी जगह अतिक्रमण किया हुआ है। इसी के चलते बीडीआई सनसीटी आरडब्लूए की ओर से अतिक्रमण हटाने आदेश जारी किए थे। बीडीआई सनसीटी के कोषाध्यक्ष इसी को लेकर बिडा कार्यालय जा रहे थे वहीं बिल्डर व उसके तीन चार कारिंदो ने उस पर हमला कर दिया।
मारपीट करते हुए दी धमकी: सुमित बैरी, जितेंद्र व सुरेंद्र ने अपने चार पांच साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया। इतना ही उसके जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने देवेंद्र को मोबाइल छीन लिया तथा उसे छत से नीचे फैंक दिया जिससे मोबाइल टूट गया है।
















