Sports News: बुल्गारिया के बुर्गास शहर में 5 और 6 जुलाई को आयोजित कुडो वर्ल्ड कप 2025 (Kudo World Cup 2025)में भिवाड़ी की आराध्या राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर भारत और राजस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भिवाड़ी के वृंदा सोनी और भावेश पांडे ने भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।
भारत की ओर से कुडो इंडिया की 60 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व हेड कोच हांशी मेहुल वोरा और रेंशी विस्पी खराड़ी ने किया। टीम को कुडो इंडिया के चेयरमैन और बॉलीवुड अभिनेता शिहान अक्षय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।Kudo World Cup 2025
आराध्या की इस उपलब्धि में कुडो अलवर के अध्यक्ष सेंसेई सुभाष और सचिव सेंसेई अनिल कुमार का विशेष योगदान रहा। वहीं कुडो राजस्थान की सचिव व कुडो जोधपुर की अध्यक्ष सेंसेई अरुणा पटेल ने राजस्थान के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।Kudo World Cup 2025
शनिवार को खिलाड़ियों के भिवाड़ी लौटने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ, भिवाड़ी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संदीप दायमा और दिनेश यादव ने आराध्या समेत सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।Kudo World Cup 2025

















