Bhiwadi: कोटकासिम में रेवाड़ी के बाराती में गोली मारने वाले दो युवक चढे हत्थे

On: December 1, 2023 7:55 PM
Follow Us:

अलवर: कोटकासिम क्षेत्र के मकडावा मतलवास गांव में हरियाणा के रेवाडी के गढ़ीबोलनी से आई बारात में डीजे विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या करने मे शामिल दो युवको केा कोटकासिम पुलिस ने दबोच लिया है। काबू किए गए आरोपितो की पहचान गढ़ी के रहने वाले आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ टीटू पुत्र रामचन्द्र अहीर और कोसली भाकली के रहने वाले संदीप कुमार पुत्र विजयसिंह अहीर को गिरफ्तार कर लिया है।संडे हो या मंडे, हर दिन BJP की योजनाओ के प्रचार में जूटे सतीश खोला, देखिए वीडियो ?

जानिए क्या था मामला: कोटकासिम थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि 29 नवंबर को गढ़ी बोलनी के रहने वाले आशीष पुत्र बलवन्त सिंह ने मामला दर्ज करवाया था कि 19 जनवरी को उसके गांव में कुआं पूजन था। जिसमें मेरे छोटे भाई अमन की हमारे गांव के यशपाल पुत्र दीपक व रमन पुत्र संजय के साथ कहासुनी हो गई थी।

जो यशपाल और रमन मेरे भाई से रंजिश रखने लग गए थे। 28 नवंबर को उसका भाई अमन अपने दोस्त नवीन विकास के साथ गांव की ही बारात में गांव मतलवास मकड़ावा गया था। उसका भाई अमन अपने दोस्त नवीन और विकास के साथ DJ पर नाच रहे थे। इसी दौरान DJ पर नाचने समय उसके भाई और उसके दोस्त नवीन और विकाश के साथ यशपाल और रमन की कहासुनी हो गई।

उसके भाई अमन और उसके दोस्त नवीन, विकाश के साथ यशपाल पुत्र दीपक रमन पुत्र संजय, कुलवंत उर्फ टिटू पुत्र रामचन्द्र और यशपाल और रमन का दादा ओमप्रकाश और यशपाल का जीजा संदीप पुत्र विजय सिंह समेत अन्य 4 से 5 लोगों ने मारपीट करके अचानक अवैध हथियार से गोली मार दी। चुनाव से पहले एक गाने ने बदल दी जिंंदगी, बनाना चाहता था IPS

रेवाडी करवाया था भर्ती: गोली उसके छोटे भाई अमन कि मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उसके साथी नवीन और विकास भी गोली लगने से घायल हो गए। जिनका रेवाड़ी में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लिया गया है रिमांड पर: हत्या के आरोप मे दोनो युवको को रिमांड पर​ लिया गया है ​ताकि अन्य को काबू किया जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now