Bhiwadi: पटाखा फैक्ट्री की आंच कहां तक पहुंची, जानिए पूरा खेल

On: February 19, 2026 7:59 PM
Follow Us:
BHIWADI NEWS

Bhiwadi: जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सुहास ने DST की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए भिवाड़ी DST टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। टीम में तैनात प्रभारी मुकेश वर्मा सहित सभी चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।Bhiwadi

 

4 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर : राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री हादसा मामले में आईजी ने भिवाड़ी DST टीम को भंग कर दिया है। साथ ही टीम के 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

7 लोगों की हुई थी मौत: बता दें16 फरवरी को हादसे में 7 मजदूरों की जलकर मौत हो गई थी। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। प्रशासन ने अवैध फैक्ट्री को सील कर दिया है। जांच में यह भी पता चला है कि पास ही एक और अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम भी इसी गिरोह से जुड़ा था, जहां से मशीनें और बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं।

सीएम ने किया ये ऐलान’ राजस्थान के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जबकि बिहार के सीएम को इसको लेक ऐलान पहले ही कर चुके है। क्योकि हादसे मे मरने वाले 5 श्रमिक बिहार के ही रहने वाले थे।

https://x.com/BhajanlalBjp/status/2023410647388840308?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2023410647388840308%7Ctwgr%5Ef2718484389a7094f7242b4b747ba7ef13b4e4c7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Frajasthan%2Fbhiwadi-fire-incident-the-chief-minister-announced-assistance-of-rs-3-lakh-to-the-dependents-of-the-1498211.html

 

ये भी हुआ खुलासा: फैक्ट्री संचालक हेमंत कुमार का भाई हेड कॉन्स्टेबल योगेश कुमार शर्मा और डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST)टीम के प्रभारी मुकेश वर्मा (टपूकड़ा थानाधिकारी) एक ही फ्लैट में रहते थे। कथित तौर पर ये फ्लैट फैक्ट्री मालिक की पत्नी के नाम पर था।Bhiwadi

Bhiwadi Factory Fire: भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग से हुई जनहानि को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने “अत्यंत हृदयविदारक और दुखद” बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना से खड़ी है।Bhiwadi

 

यह भी सामने आया है कि फैक्ट्री का संचालन हेमंत सचदेवा करता था, उसकी पत्नी ज्योति के नाम से बीडीआई सोसाइटी में एक फ्लैट है, जिसमें योगेश और सीआई मुकेश कुमार ठहरते थे। पुलिस ने हेमंत के शाहजहांपुर स्थित आवास और ज्योति के बीडीआई स्थित आवास पर सर्च अभियान भी चलाया।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now