Rewari News: बाबा बिशनदास मंदिर निमोठ मे होली पर भरेगा मेला, होगी ईनामी प्रतियोगिताएं

On: February 26, 2023 12:35 PM
Follow Us:

रेवाडी: जिले के गांव निमोठ में 8 मार्च को धुल्हेंडी के अवसर पर बाबा बिशनदास मंदिर को मेला भरेगा। इस मौके पर विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ सुबह 8 बजे हवन के साथ किया जाएगा। Royal Enfield Hunter 350: दमदार फिचर्स ने पछाडे Hero-Honda के मॉडल, युवाओ की क्रेज बनी ये बाइक

मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर सत्य नारायण व अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 

NIMOTH MANDIR 2

ये प्रतियोगिताए होगी: वालीबॉल (शूटिंग), कबड्‌डी (नेशनल प्रो), लंबी कूद, ऊंची कूद, बुजुर्गों, युवाओं, लड़कों तथा लड़कियों की 10 साल से 15 तथा 16 साल से अधिक आयु वर्ग की दौड़ के अलावा 100 रुपए से 5100 रुपए तक की कुश्तियां भी करवाई जाएंगी।

EPFO: हायर पैंशन से कर्मचारी को फायदा होगा या नुकसान, यहा जानिए सच्चाई?
वालीबॉल व कबड्‌डी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100 रुपए तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। लंबी कूद, ऊंची कूद, बुजुर्गों, युवाओं, लड़कों तथा लड़कियों की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 750 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपए ईनाम दिया जाएगा।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now