Dharuhera News: सावन के अंतिम सोमवार को शनि मंदिर में भंडारा आयोजित

On: August 4, 2025 4:35 PM
Follow Us:

Dharuhera News: श्री श्याम सेवा समिति धारूहेड़ा की ओर से सावन माह के अंतिम सोमवार को बस स्टैंड स्थित शनि मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया।

धार्मिक आस्था और सेवा भावना के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और श्रद्धा भाव से भगवान शिव और शनिदेव का पूजन-अर्चन किया। समिति द्वारा आयोजित भंडारे में स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

आयोजन के दौरान नवीन चेतीवाल, सोनू कुमार, इंद्र सुतवाल, विक्की सेन, राहुल सेन, नवीन कुमार, अंकित सैनी और किरणपाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now