मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Murder in Rewari: वर्कशॉप में श्रमिक ने की सहकर्मी की हत्या, बाइक लेकर फरार

On: July 12, 2023 5:19 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: वर्कशॉप में कार्यरत एक श्रमिक ने रात को सहकर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी तथा रात को उसी की बाइक लेकर फरार हो गया। मृतक व मारने वाला दोनो ही मध्य प्रदेश के है।Haryana: बारिश का कहर, कई ट्रेने व बसे हुई रद्द, यहां पढिए पूरी डिटेल्स

जानिए क्या है मामला: पुलिस ने बताया कि बावल के वार्ड नंबर-13 के रहने वाले महक कुमार ने नैहचाना रोड पर वेल्डिंग की वर्कशॉप खोली हुई है। उनकी वर्कशाप पर मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव जेवर निवासी संतोष विश्वकर्मा व मनोज कुमार बतौर वैल्डर का काम करते थे ।MURDER

यह भी पढ़ें  Haryana में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं, जनता कर रही सस्ते ईंधन का इंतजार

यहीं पर सोते थे: उन्होंने बताया कि कार्य करने के बाद दोनो रात को वर्कशॉप पर ही रहते थे। महक कुमार दोनो को साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद वर्कशॉप पर ही छोड़ कर घर चले गए थे।Haryana News: HSVP के मुख्य प्रशासक सहित तीन के गिरफ्तारी वारंट जारी, मचा हडकंप

बुधवार सुबह वर्कशाप पर जब एक अन्य कर्मचारी पहुंचा तो गेट नहीं खुला। उन्होंने इसकी जानकारी वर्कशॉप मालिक महक कुमार को दी। महक कुमार गेट खोल कर अंदर पहुंचे तो वैल्डर संतोष विश्वकर्मा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला तथा दूसरा श्रमिक गायब था।

यह भी पढ़ें  गैंगस्टर पपला गुर्जर ने रखी अजमेर जेल में सात की भूख हडताल, जानिए क्यों

 

हत्या कर हुआ फरार: आरोपी ने संतोष विश्वकर्मा की हत्या की तथा उसी की बाइक लेकर आरोपित फरार हो गया है। हत्या क्यो की तथा कैसे की इसकी जानकारी के लिए पुलिस लगी हुई है।

वर्कशॉप मालिक की सूचना पर बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपित श्रमिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि बावल थाना व अपराध शाखा धारूहेड़ा की टीमें आरोपित मनोज की तलाश में लगी हुई है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now