मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: CRPF के जवान अशोक का राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार

On: December 27, 2023 12:47 PM
Follow Us:

रेवाड़ी। सीआरपीएफ के जवान अशोक कुमार का निधन हो गया था। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव आरामनगर लाया गया। शव के साथ सीआरपीएफ के दर्जनों जवान व अधिकारी मौजूद थे। गांव के श्मशान घाट में जवान का राजकीय सम्मान के साथ उपका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे सचिन ने मुखाग्नि दी।Noida National Boxing: गोल्ड के लिए हरियाणा की 14 मुक्केबाज बेटियां दिखाएंगी दम

मंगलवार उनके पैतृक गांव आरामनगर में अंतिम संस्कार किया गया। अशोक कुमार दिल्ली के नरेला में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण सोमवार को उनका निधन हो गया था। 44 वर्षीय अशोक कुमार 2000 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे।

यह भी पढ़ें  Haryana News: पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 28 जुलाई को नामांकन और 13 को मतदान

अंतिम संस्कार में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर सिंह चनीजा व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सरपंच जयवीर योगी ने पुष्प अर्पित किए। चनिजा ने कहा कि सैनिकों की बदौलत ही आज हमारी सरहद महफूज है। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार सीआरपीएफ में हमेशा राष्ट्र की सेवा के लिए आगे रहे हैं।Dharuhera: अक्षत लाने की तैयारियों को लेकर नंदरामपुरबास में बैठक आयोजित

जयवीर योगी ने बताया कि प्रदेश के हजारों जवान सेना में अनेक पदों पर रहते हुए भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखे हुए हैं। इसलिए सैनिकों के सम्मान में हर किसी को जाति पाती भुलाकर आगे रहना चाहिए। अंतिम संस्कार के समय पंच, नंबरदार व अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now