Haryana News: रेवाड़ी में घोड़ी पर निकाला बनवारा, सहारणवास गांव में उत्सव जैसा माहोल

On: November 2, 2025 10:47 AM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी में घोड़ी पर निकाला बनवारा, सहारणवास गांव में उत्सव जैसा माहोल

रेवाड़ी: शुक्रवार रात को सहारणवास में एक अनोखा और खुशियों से भरा नजारा देखने को मिला, जब गांव की बेटी कोमल पुत्री वीरेंदर का बनवारा घोड़ी पर निकला। इस खास मौके पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।Haryana News

लड़की के परिवारवालों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे के साथ महिलाएं गीत गाती नजर आईं और युवाओं ने नाचते-गाते इस पल को यादगार बना दिया।Haryana News

बता दें कि कोमल के पिता विरेद्र यादव हीरो मोटो कोर्प धारूहेड़ा में कार्यरत है। उनकी बेटी की इच्छा थी उनका लडको की तर्ज पर बनवारा निकाला जाए। इसी को लेकर पिता ने अपनी बेटी की इच्छा पूरा करके घोडी पर बनवारा निकाला गया।

परिवारजनों ने बताया कि कोमल हरियाणा ग्रामीण बैंक में कार्यरत है। उनकी 2 नवंबर को शादी है। बनवारे से समाज में यह संदेश दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं है। मौजूद ग्रामीणों ने भी कहा कि यह कदम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।Haryana News

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now