Haryana News: हरियाणा में ASI की बेटी ने किया सुसाइड, ये बताई जा रही वजह

On: June 28, 2025 9:50 AM
Follow Us:
ASI's daughter committed suicide in Haryana

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस लाइन क्वार्टर में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। वह हरियाणा पुलिस की एएसआई की बेटी थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्रा की पहचान सुरुचि चौधरी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद की पुलिस लाइन के सेक्टर-30 स्थित टावर नंबर-2 के क्वार्टर नंबर 59 में रहती थी। उसकी मां का नाम सुनीता है। वह हरियाणा पुलिस में ASI हैं और अभी पल्ला थाने में तैनात हैं। वहीं उनके पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वहीं यह परिवार मूल रूप से हिसार जिले के गांव खानपुर का निवासी है। सुरुचि के अलावा उसकी दो छोटी बहनें भी हैं।

परिजनों ने लगाए ये आरोप

परिजनों का कहना है कि सुरुचि यूनिट टेस्ट में फेल हो गई थी, जिसके बाद से स्कूल की प्रिंसिपल और मैथ का एक टीचर ने उसे दोबारा नौवीं कक्षा में भेजने की बात कही थी। दोनों ही बार बार सुरुचि को वापस नौवीं कक्षा में भेजने की धमकियां देते थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी।

26 जून को स्कूल से आकर किया सुसाइड

बताया जा रहा है कि मां ने उसे कई बार समझाया भी था, लेकिन, उसके बाद भी वह परेशान थी और उसने 26 जून को स्कूल से लौटने के बाद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों के आरोपों के बाद अब पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now