Army Job fraud : भाई बहन करते थे जॉब की डील, चार साल बाद गिरोह के खेल उठा पर्दा

On: May 14, 2025 7:38 AM
Follow Us:

Army Job fraud: हरियाणा के जिला रेवाड़ी पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में मास्टर माइंड को चार चार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान हरियाणा के जिला चरखी दादरी के गांव बोंद कला के रहने वाले रविंद्र के रूप में हुई है। हांलाकि रेवाडी पुलिस इस मामले में इस गिरोह से जुडे छह आरोपितों को पहले ही दबोच चुकी है।

पुलिस के अनुसार एक दिसंबर 2021 को गांव मोतला खुर्द के रहने वाले एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके गांव के मनोज व उसके भाई ने उसके बेटे को आर्मी में भर्ती करवाने की बात कही थी। Army Job fraud

आरोपियों ने बताया कि उनका दामाद पवन कुमार आर्मी में भर्ती करने वाली टीम में है। वह उसके बेटे आशीष को आर्मी में आसानी से भर्ती करवा देगा। उसकी इतनी पहुंच है वह घर बैठे सारे काम करवा देगा। कुछ दिन बाद मनोज व उसका भाई अपनी बेटी मधु के साथ उसके घर पर आए।

महिला ने की महिला से डील: मधु ने उसे बताया की आर्मी में भर्ती के लिए कुल 8.5 लाख रुपये देने होंगे। वह उनकी बातों में आ गई। उसने मनोज को 5.5 लाख रुपये नकद देकर बाकी की रकम अलग अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा दी। कुछ दिन बाद आरोपितों ने एक फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करके उनके घर पर भेज दिया।

पैसे मांगे तो मिली धमकी: जब पीडिता ने आरोपितों से रकम वापस लौटाने बात कही तो उन्होंने मना कर दिया। इतना ही नही जब भी वह फोन करती ता उसे धमकी मिलती। महिला ने पुलिस को सारी जानकारी दी। सभी आरोपितों ने धोखाधड़ी करके उससे 8.5 लाख रुपये की ठगी की है। इस पर पुलिस इस गिराह के मास्टर माइंड का काबू कर लिया है।Army Job fraud

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now