Rewari News: खेलों को बढ़ावा देने की सरकारी घोषणाओं के बीच आकेड़ा स्थित खेल स्टेडियम की (Akera Sports Stadium)हालत बिल्कुल विपरीत तस्वीर पेश कर रही है। करीब 13 साल पहले कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए इस स्टेडियम को आज तक एक रुपये का रखरखाव बजट नहीं मिला, जिसके कारण इसकी बिल्डिंगें जर्जर होकर टूटने लगी हैं और चारदीवारी भी कई जगहों से गिर चुकी है। स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान पर न ही बुनियादी खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं, न ही कोई प्रशिक्षक् है। Rewari News
Akera Sports Stadium: बता दें 2012 में हरियाणा रूरल डवलोप फंड (HRDF) के तहत 25 लाख की लागत से करीब 6 एकड में खेल स्टेडियम (Akera Sports Stadium)बनाया गया था। उस समय जो बजट मिला था उसे पूरा लगा दिया गया था। उसके बाद ग्रामीण कई बार विधायक रणधीर सिंह से मिले ताकि सुधार हो सके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 2021 में ग्रामीण जब पूर्व विधायक चिरंजीव राव से मिले तो उनकी ओर ढाई लाख देकर खेल मैदान मे कुछ कार्य करवाया गया। लेकिन अधूर बजट के चलते पहले बनाई हुई बिल्डिंग व चार दीवारी अब टूटने लगी है। Rewari News
स्टेडियम की दोनों बिल्डिंगों में दीवारें दरक चुकी हैं और छतों में जगह-जगह से सीलन व टूट-फूट साफ दिखाई देती है। चारदीवारी गिरने के कारण पशु मैदान में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे मैदान की स्थिति और खराब हो जाती है।Akera Sports Stadium
ओमप्रकाश पूर्व सरपंच आकेड़ा
आकेड़ा गांव की पंचायत ने इस मुद्दे को कई बार उठाया। स्टेडियम को दुरुस्त करवाने के लिए सांसद राव इंद्रजीत सिंह और विधायक लक्ष्मण यादव को दो बार लिखित रूप से अनुरोध भेजा गया, लेकिन अभी तक किसी भी स्तर पर कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।
अशोक कुमार सरपंच आकेड़ा
…………
यदि जल्द बजट आवंटित कर मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह स्टेडियम उपयोग लायक भी नहीं बचेगा। खिलाड़ियों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर यहां खेल सुविधाओं को पुनर्जीवित करने की मांग की है।
राजेंद्र सिंह पूर्व सरपंच आकेड़ा
करीब 13 साले कैप्टेन अजय यादव ने एचआरडीएफ कोटे से ग्रांट दिलाकर स्टेडियम शुरू करवाया था। उसके बाद पूर्व विधायक चिरंजीवराव ने ढाई लाख देकर ट्रेक बनवाया था, लेकिन अब इस स्टेडियम की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
कृष्ण यादव, पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर
धारूहेड़ा: आकेड़ा में बदहाल स्टेडियम टूटी चार दीवारी, बदहाल खेल मैदा

















