मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा के इस बार खाद की नही रहेगी किल्लत, रेलवे स्टेशन पहुंची 1300 मीट्रिक टन की पहली खेप

On: April 6, 2025 6:27 PM
Follow Us:
हरियाणा के इस बार खाद की नही रहेगी किल्लत, रेलवे स्टेशन पहुंची 1300 मीट्रिक टन की पहली खेप

हरियाणा : हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। अक्सर बिजाई से पहले खाद व बीज की किल्लत किसानों के लिए बडी परेशानी बन जाती है। ऐसा कोई शहर नहीं जहा खाद के​ लिए मारामारी नहीं हो। हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर आई है।

 

खरीफ सीजन से पहले यूरिया खाद की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 1300 मीट्रिक टन यूरिया लेकर एक मालगाड़ी सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंची। ऐसे में साफ जाहिर है इस बार हरियाणा मे खाद की किल्ल्त नही रहेगी, क्योंकि पहले खेप पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें  New Railway line : हरियाणा में इस रूट पर बिछाई जाएगी नई रेलवे लाईन, वर्षो पुरानी मांग होगी पूरी

 

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार यूरिया की यह खेप जिले भर के खाद विक्रेताओं को भेजी जाएगी। जल्द ही वितरण शुरू हो जाएगा ताकि किसान बिना देरी किए अपनी फसलों में इसका इस्तेमाल कर सकें।

यह खाद सब्जियों पशु चारा मूंग और खासकर धान जैसी फसलों के लिए है। सोनीपत में ये फसलें बड़े पैमाने पर उगाई जाती हैं और स्वस्थ विकास और अच्छी उपज सुनिश्चित करने के लिए पोषक तत्वों की समय पर आपूर्ति की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़ें  Haryana NCR में भारी बारिश: हाईवे पर लगा 10 KM लंबा जाम

क्योंकि खरीफ सीजन तेजी से नजदीक आ रहा है। धान की रोपाई 15 जून से शुरू होने की संभावाना है। विभाग ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें यूरिया खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मांग के आधार पर और खेपों की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारी इस महत्वपूर्ण मौसम के दौरान किसानों को सहायता देने के लिए समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now