मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: किसानों के लिए जरूरी खबर: पोर्टल पर पंजीकरण के लिए ये कागज जरूरी, यहां पढे अपडेट

On: August 7, 2025 8:53 PM
Follow Us:
kisan

Haryana News: हरियाणा सरकार की ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ योजना के तहत खरीफ फसलों के पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2025 कर दिया गया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस पोर्टल पर पंजीकरण कराना किसानों के लिए अनिवार्य है, क्योंकि सरकार केवल उन्हीं किसानों से फसल खरीदेगी जिनका पंजीकरण पोर्टल पर किया गया होगा।

पंजीकरण के बिना न तो सरकारी खरीद का लाभ मिलेगा और न ही अन्य कृषि योजनाओं का। ऐसे में जिन किसानों ने अब तक खरीफ फसलों की बुवाई कर ली है, उन्हें पोर्टल पर जाकर अपनी फसलों का ब्यौरा दर्ज कराना जरूरी है। इससे न केवल सरकारी रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि किसानों को उचित मूल्य पर फसल बेचने का अवसर भी सुनिश्चित होता है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाड़ी में पीट पीट की थी हत्या, दोस्त ही निकले हत्यारे

कृषि विभाग के उप निदेशक जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP ID) होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, किसान पोर्टल पर दर्ज फसल का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। इससे मंडी में फसल बेचने के लिए किसानों को दिन और समय की जानकारी मोबाइल संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी।

पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए किसान https://fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं आवेदन कर सकते हैं। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग ने सभी किसानों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर मिल सके।

यह भी पढ़ें  Haryana BPL Ration: गरीबों के लिए बड़ी खुशखबरी, राशन के लिए शुरू होगी नई OTP व्यवस्था

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now