Adventure Camp : हिमाचल में लगेगा 10 दिवसीय एडवेंचर शिविर, इन गतिविधियों पर होगी ट्रेनिंग

On: November 4, 2024 6:10 PM
Follow Us:
हिमाचल में लगेगा 10 दिवसीय एडवेंचर शिविर, इन गतिविधियों पर होगी ट्रेनिंग

Adventure Camp: हिमाचल प्रदेश में नेशनल स्तर पर एडवेंचर शिविर (Adventure Camp)आयोजित किया जा रहा हैं। सोमवार को हरियाणा में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, के छात्रों का एक दल राज्य एडवेंचर शिविर के लिए जोश और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यह शिविर जिस्पा (हिमाचल प्रदेश) में 5 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा हैं।Adventure Camp

इन कालेज के विद्यार्थी होगे शामिल: आईजीयू विश्वविद्यालय से हर्ष और आशीष अर्थशास्त्र विभाग से, अनिरुध और तरुण प्रबंधन विभाग से, केशव बीटेक विभाग से और राजकीय महाविद्यालय, खरखड़ा से अभिषेक और अभय इस शिविर में आईजीयू का प्रतिनिधित्व करेंगे।Adventure Camp

हिमाचल में लगेगा 10 दिवसीय एडवेंचर शिविर, इन गतिविधियों पर होगी ट्रेनिंग
हिमाचल में लगेगा 10 दिवसीय एडवेंचर शिविर, इन गतिविधियों पर होगी ट्रेनिंग

इस शिविर का उद्देश्य छात्रों में साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि को  (Adventure Camp )बढ़ावा देना और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक भूमिका निभाना है। यह शिविर 10 दिनों तक चलेगा और इसमें प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र भाग ले रहे हैं।Adventure Camp

इस दौरान छात्र ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर क्रॉसिंग, रैपलिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, जिससे न केवल उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, बल्कि टीम वर्क और नेतृत्व कौशल भी विकसित होंगे।Adventure Camp

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुशांत यादव, डॉ. ललित, डॉ. अनिता यादव व डॉ. रीना हुड्डा ने कहा की छात्रों के लिए यह राज्य एडवेंचर शिविर निश्चित रूप से एक यादगार अनुभव साबित होगा और वे अपने साहसिक अनुभवों से भरपूर ज्ञान और प्रेरणा के साथ वापस लौटेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now