रेवाड़ी में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, संगवाडी स्कूल में पेड से लटका मिला शव

On: February 5, 2026 8:24 PM
Follow Us:

रेवाड़ी :रेवाड़ी जिले के गांव संगवाड़ी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही ग्रामीणो को इसका पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय जब कुछ लोग रोजाना की तरह घूमते हुए गांव के स्कूल के पास पहुंचे, तो उन्होंने स्कूल के पीछे स्थित पेड़ पर एक शव लटकता देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इस बारे में गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि भूपेंद्र बीती शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिलने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

कसोला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता जगराज के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिवार की स्थिति को लेकर बताया गया कि जगराज की दो संतानें थीं, जिनमें भूपेंद्र बड़ा था। उसकी मौत के बाद परिवार में अब माता-पिता और एक छोटी बहन रह गई है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now