Haryana Industry Policy हरियाणा में बनेगी नई उद्योग पॉलिसी, सरकार कर रही है तैयारी : राव नरबीर सिंह

On: April 8, 2025 11:56 AM
Follow Us:

Haryana Industry Policy नूंह । हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश मे नई उद्योग पॉलिसी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस पॉलिसी में उद्योगों के लिए जमीन देने वाले किसानों को भी हिस्सेदारी देने का प्रावधान किया जाएगा। आईएमटी रोजका मेव में नए-नए व बड़े उद्योग स्थपित हो रहे हैं। बड़े उद्योगों के साथ छोटे-छोटे उद्योगों का कलस्टर भी स्थापित होगा, जिसके बाद जिला नूंह में रोजगार की नई संभवानाएं व अवसर उत्पन होंगे।

Haryana Industry Policyउद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह सोमवार को नूंह में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकरी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में आ रहे हैं। इस दिन वे हरियाणा के हिसार स्थित एयरपोर्ट में नए टॢमनल व यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट का शिलान्यास कर प्रदेशवसियों के लिए बड़ी सौगातें देंगे।

Haryana Industry Policy उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है कि अग्निवीर जवानों को चार साल की नौकरी के बाद हरियाणा पुलिस में 20 प्रतिशत का आरक्षण देकर पुन: नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही अग्रिवीरों को वन व अन्य विभागों सहित प्राइवेट सेक्टरों में भी नौकरियां देने का प्रावधान किया जाएगा।

Haryana Industry Policy उन्होंने कहा कि जिला नूंह के कई गांवों व खेतों में जलभराव की जो समस्या है, उसका स्थाई समाधान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंडल आयुक्तों व जिला उपायुक्तों की मीटिंग हो चुकी है। इसके लिए संबंधित विभागों व एनएचएआई के अधिकारियों के साथ जल्द ही स्थाई व उचित समाधान किया जाएगा।

Haryana Industry Policy  इसी प्रकार जिला नूंह में पेयजल की समस्या के संबंध में भी उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि 100-100 गज के प्लॉटों के संबंध में जो भी शिकायतें मिल रही हैं, उन सभी का समाधान किया जा रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now