New Expressway: उत्तर प्रदेश में नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से पश्चिमी यूपी और हरियाणा के बीच यात्रा की सुविधा बढ़ने वाली है। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे यूपी के अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनेगा। इसक बनने से अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, और गाजियाबाद के लोग आसानी से गुरुग्राम साइबर सीटी तक पहुंच सकेंगे।
बता दे यह एक्सप्रेसवे टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल के इंटरचेंज से जुड़ेगा। क्यों कि यह नया एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल के बीच बनेगा। इतना ही नही इसे टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल के इंटरचेंज से जोडा जाएगा।
एक्सप्रेसवे की विशेषताएँ:
- एक्सप्रेसवे के लंबाई : लगभग 32 किलोमीटर
- निर्माण लागत : 2300 करोड़ रुपये
- जमीन होगी अधिग्रहण : 43 गांव
यात्रा होगी आसान:बता दे इस एक्सप्रेस कनने से सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा आसान हो जाएगी। जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा का सफर करने में सहायक होगा।
43 गांवो की जमीन होगी अधिग्रहण: बता दे कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण की जाएगी। गांव अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर आदि गांवो की जमीन हाईवे के लिए ली जानी है।
इतना नही इस हाईवे के चलते धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां की भूमि का भी अधिग्रहण किया जाएगा। New Expressway

















