Charitable Hospital: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। समाजसेवी संस्था श्री राम सेवा समिति की ओर से फतेहाबाद के खैरातीखेड़ा रोड पर एक भव्य चैरिटेबल अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है। इस अस्पताल का भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह शुक्रवार को मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। करीब 15 करोड की लागत से अस्पताल तैयार किया जाएगा।
समाजसेवी जिंदल व अग्रवाल सभा के संरक्षक देवीदयाल तायल की ओर से भूमि पूजन किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम सेवा समिति के प्रधान धर्मपाल बुढ़लाडिया ने की।
हरियाणा के फतेहाबाद शहर में अभी तक कोई भी चैरिटेबल अस्पताल नहीं था जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को इलाज के लिए या तो भारी खर्च उठाना पड़ता था या शहर से बाहर जाना पड़ता था।Charitable Hospital
लिया सकंल्प: श्री राम सेवा समिति ने चैरिटेबल अस्पताल के निर्माण का संकल्प लिया। संस्था के सचिव ज्ञानचंद मित्तल और उपप्रधान राजेंद्र मोदी ने बताया कि इस अस्पताल के निर्माण में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अस्पताल पर करीब ₹15 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।Charitable Hospital
यह अस्पताल न केवल शहर की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करेगा बल्कि यह समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा। आने वाले समय में यह अस्पताल फतेहाबाद की सेहत की रीढ़ बन सकता है।

















