NH: 48: हंगामे के बाद जागा NHAI, बिलासपुर चौक पर बनाई सर्विस लाईन

On: October 23, 2024 10:19 AM
Follow Us:

फ्लाईओवर का काम चला कछुआ गति, वाहन चालक परेशान
NH: 48 : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर  NHAI  बिलासपुर चौक पर बन रहे फ्लाईओवर के पास लगने वाले जाम से अब राहत मिल जाएगी। एनएचएआई की ओर से यहां पर सर्विस लाईन तैयार की दी है। ग्रमीणो की ओर से काफी हंगामा करने के बाद एनएचएआई की नींद टूटी है।NHAI

बता दें कि फरवरी महीने में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण शुरू किया गया था। एनएचएआई की ओर से दिसंबर तक काम पूरा करने की लक्ष्य रखा गया था। फ्लाईओवर का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में लगता नहीं काम समय पर पूरा हो जाएगा।NHAI

 

650 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर को तीन स्पैन में बनाया जाना है, ताकि किसी भी तरफ से आने वाले वाहन बिना रुके निकल सकें। दोनों तरफ 7-7 मीटर का बेस बनाया जाना है।

कापडीवास ओवरब्रिज के नीचे लगा भंयकर जाम, घंटों फसे रहे वाहन
 भंयकर जाम, घंटों फसे रहे वाहन

हंगागें के बाद जागा प्रशासन: धीरे कार्य होने, सर्विस लाईन नहीं बनाने को लेकर जब यहां पर महापंचायत के बाद चेतावनी के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। जिसके बाद एनएचएआई ने तेजी के साथ काम किया। अब पैनल का काम पूरा हो चुका है।

इस दिन हुई थी घोषणा: बता दे कि करीब एक साल पहले पचगांव आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा करते हुए अक्टूबर 2024 तक इसे बनकर तैयार होने की बात कही थी। फ्लाइओवर के निर्माण कार्य इसी साल अक्टूबर में बनकर तैयार हो जाना था। लेकिन धीमी गति के कारण अब अगले साल तक इसका निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

पहला स्पेन 20 मीटर, दूसरा 30 मीटर और तीसरा स्पेन भी 20 मीटर का बनेगा। सरफेस के लिए 7-7 मीटर चौड़ी सर्विस लाइन अलग से बनाई जाएगी। इसके अलावा दो स्मार्ट व्हीकल अंडरपास (SVUP ) भी बनाए जाएंगे, ताकि दिल्ली और जयपुर दोनों तरफ से आने वाले वाहनों का आवागमन बगैर रोक-टोक हो सके। NHAI

हर दिन 80 से 90 हजार वाहन गुजरते

बिलासपुर के एक तरह हरियाणा का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब मानेसर तो दूसरी तरफ बावल और धारूहेड़ा है। इंडस्ट्रियल एरिया में आने-जाने वाले वाहनों के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। दरअसल, बिलासपुर चौक ट्रैफिक और कनेक्टिविटी के हिसाब से महत्वपूर्ण जंक्शन के तौर पर पहचान रखता है।
दिनभर लगता है जाम:

धारूहेड़ा, रेवाड़ी, बावल, खुशखेड़ा, भिवाड़ी, टपूकड़ा, शाहजहांपुर, बहरोड़, नीमराना, जयपुर से औद्योगिक इलाकों से आने वाले वाहन इसी हाइवे से होकर गुजरते है। इतना ही नहीं पटौदी, झज्जर, रोहतक, हिसार, जींद के रास्ते पंजाब की तरफ जाने वाले वाहनों को भी यही होकर जाते है।। हाईवे से रोजाना करीब 80 से 90 हजार वाहन गुजरते हैं।

तीन राज्यों का जंक्श्न है ये चौक
सबसे अहम बात यह है कि दिल्ली से जयपुर हाइवे पर स्थित बिलासपुर चौक, हरियाणा के साथ राजस्थान के अलावा उत्तरप्रदेश और पंजाब के यातायात को देश के दूसरे शहरों से जोड़ने का जंक्शन है।

 

पैनल का काम हो चुका पूरा; प्रोजेक्ट मैनेजर

प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश तिलक के मुताबिक, अभी पैनल का काम पूरा हो चुका है। सेटलमेंट का कार्य चल रहा है। हालांकि, सर्विस रोड को अच्छी तरीके से बना दिया गया है ताकि आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now