मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political News: कांग्रेस हुड्डा राज में हरियाणा में चलती थ्री डी : Pushkar Singh Dhami

On: September 29, 2024 6:52 PM
Follow Us:
कांग्रेस हुड्डा राज में हरियाणा में चलती थ्री डी : पुष्कर सिंह धामी

लक्ष्मण सिंह यादव को चंडीगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए किया गया है प्रमोशन : धामी
 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने धारुहेड़ा में विशाल जन समर्थन रैली को किया संबोधित
Political News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेवाडी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में धारुहेड़ा के बास रोड़ पर देव भूमि उत्तराखंड सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित विशाल जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया तथा सभी से कमल का फूल खिलाने तथा पांच अक्तूबर तक घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरुक करने की अपील की।Pushkar Singh Dhami

इस दौरान धामी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला तथा प्रदेश में दस साल रही हुड्डा सरकार को थ्री-डी (दरबारी, दलाल व डीलर) वाली सरकार बताते हुए कांग्रेस से दूर रहने का भी आह्वान किया।Political News

जन समर्थन रैली में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की तर्ज पर गाजे-बाजे व गीत पर नृत्य कर स्वागत किया गया। उत्तराखंड सहित स्थानीय लोगों से खचाखच भरे पंडाल को देख गदगद हुए  धामी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा तथा उत्तराखंड के जवानों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने सीने पर गोली खाई है।Pushkar Singh Dhami

MLA Kosli 2 1 11zon

दोनों प्रदेशों के जवानों का शौर्य अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई है। दस साल पहले तथा आज के भारत में दिन-रात का अंतर है। राम मंदिर, धारा 370, तीन तलाक सहित अनेकों ऐसे मामले हैं, जिसे भाजपा सरकार ने हल करने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें  Traffic advisory Delhi: दिल्ली जाने वाले सावधान: तीन दिन बदं रहेगा ये रूट

प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य करने का काम किया गया है। प्रदेश को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विकास की दृष्टि से भी आज हरियाणा अपनी अलग पहचान बनाई है, यह सब भाजपा की दस साल की डबल इंजन की सरकार के चलते ही संभव हो पाया है। भाजपा सरकार ने किसान को प्रगतिशील बनाने के साथ-साथ सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लेकर किसान की माली हालत को सुधारने का कार्य किया है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस-जिस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, वहां की हालत किसी से छिपी हुई नहीं है। हरियाणा के अलग-क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अभी से कह रहे हंै कि हमारी सरकार बनने के बाद हम अपने परिवार व जानकार लोगों को नौकरी देंगे।

यह भी पढ़ें  CM Haryana को मिले उपहारो की होगी नीलामी, जानिए सबसे महंगे उपहार की कीमत

इस बात से कांग्रेस की मानसिकता का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह प्रचार के दौरान देशभर के अलग-अलग राज्यों में जाते रहते हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में विकास तो दूर की बात लोग मूलभूत सुविधाओं को भी तरस रहे हैं।

कांग्रेस भ्रष्टाचार व परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी दस साल रही कांग्रेस सरकार में एक ही परिवार ने अपनी बपौती बना लिया। सारे कानून-कायदों को ताक पर रखकर लोगों की जमीनों को हडफ़ने का काम किया गया। कांग्रेसराज में थ्री डी (दरबारी, दामाद व डीलरों) की सरकार चलती थी।

बिना पैसों के कोई काम नहीं होता था। कांग्रेसराज में केवल पर्ची और खर्ची चलती थी। कांग्रेसराज में तबादला कराने का उद्योग चलता था। उन्होंने कहा कि देशद्रोही ताकतों तथा हिंदुस्तान को कमजोर करने वाले लोगों को करारा सबक सिखाकर कांग्रेसियों को पास भी नहीं फटकने देना है।

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों के दौरान हरियाणा में बिना किसी भेदभाव के न केवल चहुंमुखी विकास हुआ है, वहीं बिना खर्ची-पर्ची के योग्य युवाओं को नौकरी देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने इस बार मिथक बदलने का काम किया है, वहीं हरियाणा की जनता को भी इस बार इतिहास लिखने का कार्य करना है।

यह भी पढ़ें  CET Exam: हरियाणा के लाखों अभ्यर्थियों को बडा तोहफा, नए संसोधन से ये होगे फायदे

उन्होंने कहा कि लक्ष्मण सिंह यादव को रेवाड़ी लाकर उनका विधायक बनाने के लिए ही प्रमोशन नहीं किया गया है, अपितु चंडीगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए भी प्रमोशन किया गया है। इसलिए एक-एक वोट न केवल कमल के फूल का दबाना है, अपितु दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना है तथा पांच अक्तूबर तक घर नहीं बैठना है, भाजपा का कमल खिलाने के लिए सभी को पूरी मेहनत करनी है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, पीपीपी कोर्डिनेटर डा. सतीश खोला, वरिष्ठ नेता अजय पाटौदा, रामपाल यादव, अशोक कोसलिया सहित अनेक नेताओं ने विचार रखते हुए रेवाड़ी को खुशहाल बनाने के लिए प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने का अपील की।Pushkar Singh Dhami

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now