Haryana News: विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने लोकशाही चेतना अभियान का किया उदघोष

On: August 20, 2024 1:41 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में लोकशाही चेतना अभियान का उदघोष कर दिया। सभा के अध्यक्ष राव नरेश चैहान राष्ट्रपूत ने प्रेस को जारी ब्यान में बताया कि नई विधानसभा गठन की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

जिसके चलते राजपूत समाज अपने जिम्मेवारी मानते हुये चुनावों में अपनी सक्रिय भूमिका निभायेगा। सर्वप्रथम सभा का अभियान अब गांव गांव जाकर जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है, उन्हें अपनी वोट की महत्वता के प्रति जागरूक कर उन्हें लोकतंत्र के इस महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिये प्रेरित करेगा। Haryana News

 

ELECTION 1

इसी के साथ मतदाताओं को शत प्रतिशत सकारात्मक मतदान के लिए प्रोत्साहित भी करेगा। सभा का प्रयास रहेगा कि खाप और पंचायत स्तर पर अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का ब्यौरा और उनके समाधान का घोषणा पत्र बनवाया जाएगा ।Haryana News

नरेश चैहान ने इस बात पर बल दिया कि पूंजीपति, दल बदलू, भ्रष्टाचारी, अपराधिक और परिवारवाद की परम्परा पर अंकुश लगाने के लिये स्थापित पार्टियों द्वारा यदि जनता के बीच से कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया जाता तो पंचायती उम्मीदवार खड़ा करवाने में भी सभा अपनी अपेक्षित भूमिका निभायेगी।Haryana News

इसी कड़ी में रविवार 25 अगस्त को दोपहर 3 बजे गांव अटेरना हल्का राई जिला सोनीपत में राजपूत महापंचायत बुलाई गई है जिसमें प्रदेश व्यापी रूपरेखा का ऐलान किया जाएगा।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now