मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा मे शुरू हुई‘Main Bhi Laxmibai Yojana’ जानिए क्या होगा इसका फायदा

On: July 15, 2024 7:27 PM
Follow Us:

हरियाणा के महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री असीम गोयल (Aseem Goyal) ने बेटियां किसी भी फील्ड में कम नहीं है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को आत्मरक्षा में निर्भर बनाने के लिये ‘Main Bhi Laxmibai Yojana  शुरू की है। इस योजना के हरियाणा में पहला सेल्फ डिफेंस केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, पुलिस लाइन, अम्बाला शहर में खोला जाएगा।

 

सर्वोत्तम माता पुरस्कार से किया सम्मानित

अंबाला की पुलिस लाईन में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सर्वोत्तम माता पुरस्कार के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 422 महिलाओं को किट व ड्राफ्ट देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें  Haryana Family ID: हरियाणा की जनता के लिए बड़ी खबर! घर बैठे ऐसे बनवा फैमिली आईडी, जानें जल्दी

नकद राशि देकर किया सम्मानित

AASIM GOYAL
मंत्री असीम गोयल ने सर्वोत्तम माता पुरस्कार के तहत प्रथम स्थान के लिये 4000 रुपये, द्वितीय के लिये 3000 रुपये तथा तृतीय के लिये 2000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा हरियाणा में छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए ‘मैं भी लक्ष्मीबाई योजना’ शुरू की गर्ई है।

 

जल्द ही होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

राज्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं का संदेश देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी वर्करों को ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं के बैज’ दिये जा रहे हैं। वह डयूटी के दौरान अपनी ड्रेस पर इसे लगाएंगी, जिससे समाज में एक संदेश जाएगा। इतना ही समय समय जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें  विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में पहुंचे Electricity Minister Ranjit Singh , कार्यक्रम शुरू होती ही बिजली गुल

उन्होंने बताया कि महिला सरपंचों का एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला सरपंच को दायित्व सौंपा जाएगा कि वे अपने गांवों में लिंगानुपात सुधार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। इसके बाद उन पंचायतोंं को सम्मानित किया जााएगा तो अपने गांव में कन्याओं की संख्या बढाने पर बल देगें।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now