मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: PEB Election चुनाव 6 अक्तूबर को, केवल ये लोग ही करेंगे मतदान

On: July 8, 2024 7:13 AM
Follow Us:

हर तीन साल बाद करवाए जाते है PEB Election 
Rewari News:  पब्लिक एजुकेशन बोर्ड (PEB Election) के अधीन शहर की चार शिक्षण संस्थानों के चुनाव की घोषणा जारी कर दी गई। 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराए जाएंगे तथा चुनाव के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे।

 

बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी ने बताया कि  KLP College , Satish College of education , RDS public Girl College  की कार्यकारिणी के लिए प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  दशहत: काकोडिया में तेंदुआ आने की चर्चा, पुलिस ने पहरा बैठाकर मुनादी भी कराई

 

सतीश पब्लिक स्कूल की कार्यकारिणी के लिए चेयरमैन व प्रबंधक और कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे।

ELECTION

बोर्ड के महासचिव कपिल गोयल ने बताया कि बोर्ड के अधीन किशन लाल पब्लिक कॉलेज, सतीश पब्लिक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज व सतीश पब्लिक स्कूल आते हैं। इन संस्थानों की कार्यकारिणी के चुनाव हर तीन साल बाद कराए जाते हैं।

ये रहेगा शेडयूल: उन्होंने बताया कि चुनाव KLP College में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराए जाएंगे तथा चुनाव के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे।

यह भी पढ़ें  Vocational course: कागजो तक सिमटे वोकेशनल कोर्स, नए नियम बनी रोडा

केवल ये मेंबर की करेंगे मतदान: बार्ड टीम ने बताया कि चारों शिक्षण संस्थानों के चुनाव में बोर्ड के 70 कॉलेजियम के सदस्य ही मतदान करेंगे।

ये रहे मोजूद: इस बैठक में बोर्ड के कोषाध्यक्ष अजय गोटेवाले, आनंद स्वरूप डाटा, बृजलाल गोयल, एन के गुप्ता, रजनीकांत सैनी, अनिल रस्तोगी, रिपुदमन गुप्ता, दिनेश गोयल, संदीप खण्डेलवाल, पीडी अग्रवाल, राजेन्द्र सिंघल व विनोद शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now