मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: बारिश होते ही धडाम से गिरा धारूहेड़ा में AQI

On: June 25, 2024 1:47 PM
Follow Us:

Rewari: करीब में दो माह के बाद हुई बारिश से एक ओर कस्बे में एक्यूआई (IQI Reduced)  धडाम से गिर गया है। इतना ही नहीं गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली हैं। पिछले छह दिन कसबे में एक्यूआई करीब 40 फीसदी कम हो गया हैं। सुबह सुबह मौसम में कोहरा छाया रहा।

बता दे कि गर्मी के मौसम में तापमान उंचा होता है और हवा की गति धीमी हो जाती है। इस स्थिति में, प्रदूषक कण वातावरण में ज्यादा समय तक बने रहते हैं, जिससे एक्यूआई खराब हो जाता है। गर्म हवा की वजह से प्रदूषकों का फैलाव भी बढ़ जाता है, जो वायु गुणवत्ता को और भी अधिक प्रभावित करता है।

यह भी पढ़ें  कांग्रेस अलविदा: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बनाई नई पार्टी, जानिए पार्टी का नाम

POLL DHR DATA BOARD

 

एक्यूआई पर एक नजर

दिनांक      धारूहेड़ा     भिवाड़ी
21 जून 24     215         228
22 जून 24     198          206
23 जून 24      168        178
24 जून 24      116       128
25 जून 24    110        112
………….

एक्यूआई को विभिन्न प्रदूषकों के स्तर के आधार पर मापा जाता है, जैसे कि पीएम2.5, पीएम10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2), सल्फर डाइऑक्साइड (SO2), कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), और ओजोन (O3)। प्रत्येक प्रदूषक का एक अलग-अलग एक्यूआई मान होता है, जिसे मिलाकर कुल एक्यूआई का निर्धारण किया जाता है।

यह भी पढ़ें  Haryana : महेंद्रगढ में GL Public School की बस पलटी, आठ बच्चों की दर्दनाक मौत और 35 घायल, मची चीख-पुकार

एक्यूआई स्तर

0-50: अच्छा
51-100: संतोषजनक
101-200: मध्यम
201-300: खराब
301-400: बहुत खराब
401-500: गंभीर

बारिश का एक्यूआई पर प्रभाव
बारिश का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। जब बारिश होती है, तो यह हवा में मौजूद प्रदूषकों को जमीन पर लाने में मदद करती है।

इससे हवा में धूल, धुआं और अन्य हानिकारक कणों का स्तर कम हो जाता है, जिससे एक्यूआई में सुधार होता है। बारिश के पानी की बूंदें वायु में मौजूद कणों को घोल लेती हैं और उन्हें नीचे गिरा देती हैं, जिससे वायु का शुद्धिकरण होता है।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, सिविल सर्जन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now