मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: पांच साल से फरार दो आरोपी काबू

On: May 20, 2024 5:12 PM
Follow Us:
ARRESTED

Rewari Crime: अपराध शाखा धारूहेड़ा हत्या  (Murder News) के प्रयास के मामले में शामिल पांच साल से फरार दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव खानपुर निवासी अमित कुमार व जिला झज्जर के गांव कहाडी निवासी निकेश कुमार उर्फ़ निक्की रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गांव राजपुरा (कूणी की ढाणी) निवासी राजेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था की दिनांक 10 मार्च 2019 की गाड़ी में सवार होकर ड्रम लेने के लिए बालाजी डेयरी पर गया था।

यह भी पढ़ें  Job in Haryana: हरियाणा रोडवेज डिपो रेवाड़ी में आई बंफर भर्ती, इस दिन तक करें अप्लाई

खटावली बस स्टैंड पर जैसे ही वह गाड़ी लेकर चलने लगा तो एक आई-20 गाड़ी व दो-तीन बाइको पर आरोपी दिनेश, सदींप, व उसकी बुआ का लडका दीपक कुछ अन्य लडको के साथ वहां आए और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी।

दिनेश ने जान से मारने की नीयत से उस पर सीधा फायर (Firing at Rewari)  कर दिया था, लेकिन वह बाल बाल बच गया था। आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में इन निजी स्कूलों पर लगा जुर्माना, जानें बड़ी वजह 

थाना धारूहेड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में चार आरोपी दिनेश कुमार, कंवर सिंह, संदीप व दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में फरार अमित कुमार व निकेश कुमार उर्फ़ निक्की को रविवार को काबू किया है।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now