मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: BJP प्रदेश प्रवक्ता व राजपूत करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने क्यों दिया इस्तीफा ? ये वजय आई सामने

On: May 9, 2024 8:54 PM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा में लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा को एक बडा झटका लगा है। भाजपा  (BJP News)  प्रदेश प्रवक्ता राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष रह चुके सूरजपाल अम्मू ने इस्तीफा दे दिया हैं। इस्तीफे देने को लेकर कई बातो का खुलासा भी किया है। अचानक इस्तीफे से भाजपा को चुनावो में काफी नुकसान हो सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा को भेजा इस्तीफा: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा को भेजा है। इसमें अम्मू ने लिखा कि पार्टी में क्षत्रिय विरोधी विचारधारा के लोगों को संरक्षण देते देख व्यथित और उद्वेलित हूं। परेशान होकर ही मैने यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हिसार से जयपुर के लिए इन दिन शुरू होगी हवाई सेवा, जाने टिकट बुकिंग और किराया

 

 

इस्तीफे में क्या लिखी बाते

  • अम्मू का आरोप है कि पार्टी को क्षत्रिय विरोधी विचारधारा के लोगों को संरक्षण देते देख व्यथित एवं उद्वेलित हूं।
  • मैंने देखा पद्मावत फिल्म के समय संजय लीला भंसाली द्वारा जब क्षत्रिय समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया।
  • क्षत्रिय मान सम्मान को बचाने के लिए सड़कों पर प्रजातांत्रिक तरीके से अहिंसक आंदोलन कर रहे थे, तब उन पर जबरन मुकदमे दर्ज कर हमारे हजारों नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया।

 

 

  • बार-बार पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता के बाद भी आज तक उक्त मुकदमें वापस नहीं लिए गए
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले में राजपूत समाज की जमीन पर जबरदस्ती सरकार द्वारा अधिग्रहण की कार्रवाई की गई
यह भी पढ़ें  Haryana News: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार का फूंका पूतला

 

 

  • क्षत्रिय समाज का राजनैतिक प्रतिनिधित्व भी 2014 के पश्चात भारतीय जनता पार्टी में निरंतर कम किया जा रहा है। समाज के कद्दावर नेताओं को भी पार्टी से दरकिनार किया
  • गुजरात के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रत्याशी द्वारा दिवंगत क्षत्रिय माताओं-बहनों के चरित्र पर लज्जा जनक टिप्पणी करने
  • पार्टी के इस अनैतिक आचरण वाले प्रत्याशी को संरक्षण देने से अंतर्मन से आहत हूं। मैंने पार्टी की 34 वर्षों तक निःस्वार्थ सेवा की है।
  • लोगों को संरक्षण देने वाले क्रिया कलापों से आहत होकर आज मैं पार्टी के अपनी प्राथमिक सदस्यता से अपना त्याग पत्र प्रस्तुत कर रहा
यह भी पढ़ें  Bageshwar Dham : एक प्रोग्राम के लिए कितना पैसा लेते हैं धीरेंद्र शास्त्री?

जानिए कौन है अम्मू : बता दें कि 1985 में हरियाणा में छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक केरियर शुरू करने वाले सूरजपाल अम्मू 1985 में ABVP में आए थे। इसके बाद वह बीजेपी में रहते हुए मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष और फिलहाल में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे।

लेकिन सूरजपाल अम्मू के अचानक इस्तीफा देने से खासकर गुरुग्राम में पार्टी को नुकसान होगा। अम्मू काफी तेज तर्रार नेता माने जाते हैं। उनकी पूर्व गृहमंत्री अनिल विज और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा से काफी नजदीकियां रही है। अब देखना यह है अम्मू किस पार्टी को लोकसभा में समर्थन देते है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now