मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: तीन माह में एक बार फिर केटल फ्री बनाने की कवायद शुरू ?

On: April 26, 2024 8:18 PM
Follow Us:

Rewari News: बेसहारा पशुओं का लगातार आतंक शहर में बढ़ता जा रहा था। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शहर पशु मुक्त होगा। शहर के सभी पशुपालकों से भी आग्रह है अपने पशुओं को खुला ना छोड़ें। शहर को कैटल फ्री बनाने में सहयोग करें।

अब जागी नपा: नगर परिषद की ओर से गाेवंश को पकड़ने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। दरअसल शहर को कैटल मुक्त बनाने के लिए एजेंसी को टेंडर दिया जा चुका है। एजेंसी ने कार्य भी शुरू कर दिया है।

एक गाय को पकडने का मिलेगा 2050 रूपया

नपा की की ओर से एजेंसी को प्रति पशु के हिसाब से पैसा दिया जाएगा। यानी कि जितने (Cattle free rewari) पशु एजेंसी पकड़ेगी उसी हिसाब से नगर परिषद की तरफ से भुगतान किया जाएगा। नगर परिषद ने एक गाय पकड़ने के लिए 2050 रुपये, सांड़ पकड़ने के लिए 2450 रुपये और बछड़ा पकड़ने के लिए 1750 रुपये निर्धारित किए हैं। टीम की ओर से पशुओं को पकडना शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस जिले में शुरू हुआ 'आन काल डॉक्टर सिस्टम', मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज और तुरंत मदद

 

 

बता दें कि फरवरी में अदालत में नगर परिषद ने बेसहारा पशुओं के मामले में 26 जून से लेकर 20 नवंबर 2023 तक का ब्योरा पेश किया था। कोर्ट में नगर परिषद ने बताया था कि शहर से 26 गाय, 220 सांड़ और 10 बछड़े इस अवधि में पकड़े गए थे, जिनको धारूहेड़ा गौशाला में भेजा गया था।

 

8 साल से कागजों चल रहा है कैटल फ्री

भले ही गोवशोंं ने किसी की जान ले ली होख् लेकिन रेवाडी को वर्ष 2016 से कैटल फ्री घोषित किया जा चुका है, लेकिन हकीकत में स्थिति इसके उलट है। बार-बार टेंडर छोड़ने पर लाखों रुपये का खर्च आता है। लेकिन पशुओ की संख्या बढती ही जा रही है।

यह भी पढ़ें  Gold Silver Prices 26 March 2025: देशभर में सोने-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर के ताजा भाव

एक फोटोग्राफर की जा चुकी है जान

बेसहारा पशु के हमले की वजह से करीब तीन साल पहले एक फोटोग्राफर की मौत हो चुकी है। इसके बाद शहर के लोगों ने कई दिन तक धरना-प्रदर्शन भी किया था। भाड़ावास फाटक के पास आपस में लड़ते दो सांड़ों ने अनिता को टक्कर मार दी। इससे उसके हाथ, पैर, सिर में गंभीर चोटें लगी थी।

19 मार्च 2024 को शहर के सेक्टर चार में बुजुर्ग को पीट पीट कर अधमरा कर दिया था। सड़क पर दो सांड़ आपस में भिड़ गए थे। पास खड़ी दो कारें और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। करीब 15 मिनट तक अफरातफरी का माहौल रहा। लोग अपने वाहन छोड़कर दुकानों के अंदर छिप गए।

यह भी पढ़ें  Good News: ?? ??? 21 ?? ???? ?? ????? ?????? ???????, ????? ???? ???????

 

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now