मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Alert: हरियाणा के 23 शहरों मे अगले तीन घंटेंं में होगी झमाझम बारिश

On: April 23, 2024 8:29 PM
Follow Us:

हरियाणा : मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग  (Weather Alert) के अनुसार हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। इतना ही अगले तीन घंटों में हरियाणा के 23 शहरो में झमाझम बारिश होेने की संभावना है।

इस दिन चलेगी लू: मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देंगे। इस दौरान सूबे में तपिश बढ़ेगी, दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है। महीने के अंत में लू का प्रकोप भी लोगों को झेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें  Haryana School Closed: हरियाणा के इस जिले में 23 जनवरी को बंद स्कूल रहेंगे स्कूल

Weather Alert: मौसम विभाग बदलते मौसम के चलते 24 घंटे में तीन बार वॉर्निंग जारी कर दी है। शाम को फिर मौसम विभाग की ओर से बल्लभगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, मेहम और गोहना में आंधी का अलर्ट जारी किया है।

BARISH

होेगा मौसम खराब, बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार फिरोजपुर झिरका, मातनहेल, झज्जर, रोहतक, बवानी खेरा,होडल, हथीन, नूंह, पलवल, तावडू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, चरखी दादरी, भिवानी, तोशम, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, हांसी में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें  कैप्टन अजय यादव ने लगाया आरोप: कॉलेज सोसायटी ने 1.5 करोड़ में खरीदी 200 करोड़ की जमीन

किसानों के लिए आफत: हरियाणा में बारिश के अलर्ट को लेकर एक बार फिर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मंडियों में गेहूं के धीमे उठान हो रहा है। प्रदेश में करीब 60% गेहूं की फसल मंडियों में पहुंच चुकी है। बारिश आने से किसानो के लिए आफत बढती जा रही है। पहले भी मंडियों अनाज भीग चुका है।

दो दिन तक मौसम में होगा बदलाव: विशेषज्ञों ने बताया है कि प्रदेश में अगले दो दिन यानि 25 अप्रैल तक मौसम (Weather Alert)  परिवर्तनशील रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है। दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now