मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Cyber crime: जीवन में कभी नहीं होगी साइबर ठगी, बस ये छह नियम करें फोलो ?

On: April 13, 2024 5:32 PM
Follow Us:

Cyber crime: साइबर अपराधी अपराध करने के हर दिन नए नए तरीके अपना रहे हैं। जागरूकता (awareness ) से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बचा जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी शशांक कुमार सावन (SP Rewari)  ने बताया कि आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतू जिला पुलिस द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरुकता व सतर्कता ही सबसे बडा हथियार है।

यहां करे शिकायत

सावधानी के बावजूद भी अगर साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 पर कॉल करके तथा वेबसाइट पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें कर सकते है। सावधानी हटी साबइर क्राइम घटी।

यह भी पढ़ें  रेलवे यूनियन का ऐलान: 21 अप्रैल को निकाला जाएगा मसाल जुलूस, जानिए क्या है मांगें

CYBER CRIME TIPS

इन  बातों का रखें ध्यान (Tips)

  • 1. ऑनलाइन खरीदारी करते समय चेक करें वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो न की खाली एचटीटीपी।
  • 2. किसी अपरिचित नंबर से आपके पास फोन मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर क्लिक न करें।
  • 3. नेटवर्क को 5जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले से सुरक्षित रहें।

 

  • 4. अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
  • 5. किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नम्बर वा कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नंबर को किसी के साथ शेयर न करें।
यह भी पढ़ें  हिमाचल में बारिश से डैम फुल, नेशनल हाईवे बाधित, पंजाब-हरियाणा में येलो अलर्ट

 

 

  • 6. अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी (Display Picture) के रूप में प्रयोग कर धोखाधडी कर रहे हैं, सावधान रहें।
  • 7. व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नम्बर से आई किसी भी प्रकार की विडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

 

  • आमजन जागरूकता से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। यदि इसके बावजूद भी साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरन्त भारत सरकार द्वारा जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 पर कॉल करके तथा वेबसाइट पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है।
यह भी पढ़ें  Dharuhera: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now