मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

फिर फसे कांग्रेस नेता Randeep Surjewala ! हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर महिला आयोग ने भेजा समन

On: April 4, 2024 6:24 PM
Follow Us:

Randeep Surjewala or Hema Malini: नता Randeep Singh Surjewala के एक बयान से कुरूक्षेत्र में सियासी महाभारत छिड़ गया है। कैथल के गांव फरल में Surjewala ने अभिनेत्री और सांसद Hema Malini को लेकर विवादित बयान दिया, जिसके बाद हरियाणा महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है।

 

महिला आयोग ने Congress नेता को नोटिस जारी कर 9 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने को कहा है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सासंद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को समन भेजा है।

 

हरियाणा राज्य महिला आयोग के आदेशानुसार लिखा गया कि आपको (रणदीप सुरजेवाला) सूचित किया जाता है, कि विभिन्न न्यूज चैनलों सोशल मीडिया पर प्रकाशित विषयाधीन खबर पर आयोग ने हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 के तहत संज्ञान लिया गया है। जिसमें आपने हेमा मालिनी (कलाकार) के लिए अभद्र भाषा व टिप्पणी का प्रयोग किया है। यह एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और अशोभनीय है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: स्वरोजगार के लिए सूक्ष्म वित योजना एवं टर्म लोन योजना शुरू, जाानिए क्या है अंतिम तिथि

अमित मालवीय ने दी प्रतिक्रिया
आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि वह पूछते हैं कि हमें विधायक क्यों बनाते हैं? ताकि वो अपनी आवाज उठा सकें और हमारी बात मनवा सकें। क्या कोई हेमा मालिनी है जो चाटने के लिए बनी हो?’

notish
महिलाओं को चाटने की चीज कौन समझता है? यह सबसे घृणित वर्णन है जो कोई भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने महिला विरोधी टिप्पणी की है। यह न केवल हेमा मालिनी बल्कि सामान्य रूप से महिलाओं के लिए भी अपमानजनक है।

यह भी पढ़ें  कालांवाली नगरपालिका चुनाव : पोलिंग पार्टियों को दी गई ट्रेनिंग, 29 जून को होगा मतदान

रणदीप सुरजेवाला ने दिया ये जबाब?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में कैथल के गांव फरल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें लोग विधायक, सांसद क्यों बनाते हैं? हम हेमा मालनी तो हैं नहीं कि चाटने के लिए बनाते हैं।

इस बयान के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ लिया और कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ गईं। हालांकि, बाद में सुरजेवाला ने मामले में सफाई दी।

नेता या अभिनेता का अपमान करना मकसद नहीं
भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक बयान के बाद सुरेजवाला विवादों में घिर गए हैं। सुरजेवाला का कहना है कि उनका इरादा अभिनेता या फिर राजनेता का अपमान करना या फिर उन्हें चोट पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा लोक सेवा आयोग ने निकाली बंफर भर्ती, यहां के आवेदन

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now