Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक सवार ने छात्रा का कुचला

On: April 3, 2024 5:50 PM
Follow Us:

Rewari Accident News: गढ़ी बोलनी रोड पर बुधवार दोहपर एक 7वीं क्लास की छात्रा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने कूचल दिया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। कसौला थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बैरियावास निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। छोटी बेटी नितिशा (11) गढ़ी-बोलनी गांव स्थित गवर्नमेंट मॉडर्न संस्कृति स्कूल में 7वीं कक्षा की स्टूडेंट थी।

 

रोजाना की तरह स्कूल से छुट्‌टी होने के बाद वह घर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई। रोडवेज बस से गांव डवाना के बस स्टॉप पर उतर गई।

यहां से पैदल घर आने के लिए वह जैसे ही रोड क्रॉस करने लगी तो डवाना कट परतेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल हुई नितिशा को आसपास के लोगों ने तुरंत संभाला और रेवाडी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सोंप दिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now