मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

PM Modi की कोटपूतली में चुनावी सभा आज, जानिए 5 ओर 6 अप्रैल को कहां होगी सभा

On: April 2, 2024 2:20 PM
Follow Us:

PM Modi : बीजेपी के लिए नरेंद्र मोदी ही एकमात्र ऐसा चेहरा हैं जिस पर पूरे देश में वोट मांगे जा रहे हैं। हालांकि PM Modi पीएम मोदी खुद अपनी सभाओं में कहते रहे हैं कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं है। पार्टी प्रत्याशी के बजाय वे कमल के फूल के निशान पर वोट देने की अपील करते रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने लोकसभा चुनाव का धुंआधार प्रचार शुरू कर दिया है। अभी दो दिन तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह प्रदेश दौरे पर रहे। जयपुर और जोधपुर में अहम बैठकें लेने के साथ ही उन्होंने सीकर में रोड शो भी निकाला।

यह भी पढ़ें  Haryana: विद्यार्थियों ने फ्रांस और बेल्जियम का किया भ्रमण, विदेशी तकनीकी से हुए रूबरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी सीधा कोटपूतली के लिए रवाना हो गए है दोपहर करीब 3:00 बजे कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज ग्राउंड पर पीएम मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 

5 और 6 अप्रैल को फिर आएंगे पीएम मोदी

मंगलवार, 2 अप्रेल को कोटपूतली, 5 और 6 अप्रैल को फिर से राजस्थान दौरे पर आएंगे। 5 अप्रैल को पीएम मोदी की चूरू में जनसभा कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें वे देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके बाद 6 अप्रैल को पीएम मोदी के नागौर से बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के समर्थन में भी चुनावी सभा को संबोधित करने आएंगे।

यह भी पढ़ें  Ration Card E kyc: BPL परिवारोंके लिए बड़ी खबर ! 3 महीने का एकसाथ मिलेगा राशन

इस साल आज चौथी बार राजस्थान आ रहे पीएम मोदी

25 जनवरी को पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ जयपुर में रोड शो किया था। हाल ही में 12 मार्च को पीएम मोदी जैसलमेर के पोकरण में आए थे जहां वे तीन सेनाओं की ओर से आयोजित युद्धाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अब 2 अप्रैल को पीएम मोदी चौथी बार कोटपुतली पहुंच रहे है।

 

पीएम मोदी करेंगे प्रचार का आगाज

मंगलवार को कोटपूतली में होने वाली सभा में पीएम मोदी जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari News: ततारपुर इस्तमुरार स्कूल में विजेताओं को किया सम्मानित

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now