मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Hailstorm से बर्बाद हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी के लिए कापडीवास ने CM Nayab saini से की बात

On: March 30, 2024 8:55 AM
Follow Us:

कापडीवास ने कहाः आपदा की इस घडी में सरकार किसानों के साथ
Hailstorm, रेवाड़ी। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल को लेकर पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापडीवास ने चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी से फोन पर बात कर स्पेशल गिरदावरी की मांग की है। कापडीवास ने कहा कि किसानों की साल भर की मेहनत पर ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया है।

इसके चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आपदा की इस घडी में सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सीएम ने आश्वासन दिया है कि आपदा कि इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: NH 48 पर धारूहेड़ा में बनेगा एक ओर फुट ओवरब्रिज, हजारों श्रमिकों को मिलेगी राहत

कापडीवास ने कहा कि फसल पूरी तरह से पककर तैयार है, ऐसे में ओलावृष्टि से कई स्थानों पर फसल पूरी तरह बर्बाद होने की बात सामने आई है। ऐसे में जरुरी है कि तुरंत स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को तुरंत राहत दी जाए।

OLE IN REWARI
औद्योगिक कस्बे में शुक्रवार तेज अधंड के साथ बारिश आई तथा ओलावृष्टि भी हुई है। बेमौसम हुई बारिश तथा ओलावृष्टि से किसानो की नींद उड गई है। फिलहाल कस्बे में फसल कटाई का कार्य जारी है। बारिश ने किसानों की पूरी साल मेहनत चोपट हो गई है।

यह भी पढ़ें  Azadi Gaurav Yatra का हरियाणा राजस्थान सीमा पर किया स्वागत

बता दे कि मौसम विभाग की ओर से कई दिनो से चेतावनी दी जा रही थी कि 29 से 31 तक बारिश होगी। बताया गया था कि कहीं कही तेज अंंधड के ओलावृष्टि भी हो सकती है।

शुकवार करीब 4 बजे धारूहेड़ा, सेक्टर छह, सेक्टर चार, महेश्वरी, गढी अलावलपुर, मालपुरा, कापडीवास, जोनियावास, आकेडा, मालाहेडा, घटाल आदि के गांवों में करीब 20 मिनट तक बारिश हुए तथा ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि व बारिश किसानो की गेंहू की फसल बिखर गई है। वहीं किसानो को काफी नुकसान हो गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now