मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryna: बिना जांच दहेज के मामले नहीं होंगे दर्ज: डीजीपी शत्रुजीत कपूर

On: December 18, 2023 2:20 PM
Follow Us:

हरियाणा: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रदेश में अब दहेज (498ए) का केस बिना जांच पड़ताल के दर्ज नहीं होगा। मतलब महिला द्वारा शिकायत देने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल करेगी और केवल असली आरोपी के खिलाफ ही केस दर्ज किया जाएगा।रेवाड़ी में ईंट भट्‌ठे मालिक की लापरवाही से गई दो जान

प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने कई अहम फैसले लिए हैं। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा दहेज का मामला जांच के दौरान निर्दोष लोगों के नाम निकालते हुए उन पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा।

 

ये फैसले डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेंज के आईजी सहित पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया। बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा प्रदेश में जहां भी छात्राओं से छेड़छाड़ के हॉटस्पॉट हैं, वहां पर महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।Rewari: फिर उठने लगी अहीर रजिमेंट बनाने की मांग, कापडीवास में बैठक आयोजित

यह भी पढ़ें  Random inspection: डीसी ने आशा किरण धारूहेडा का किया आचैक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश

महिला कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक जिला में बनाई गई टीम को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। ये टीमें स्कूल, कॉलेज और अन्य हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से बात करेंगी और उनको आ रही दिक्कतों को दूर करेंगी।Rewari: फिर उठने लगी अहीर रजिमेंट बनाने की मांग, कापडीवास में बैठक आयोजित

डीजीपी ने कहा कि उन सभी क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएं जहां महिलाएं खुद को असुरक्षित समझती हैं, या जहां पर आवारा लड़के खड़े होते हैं। ऐसे छेड़छाड़ के संभावित क्षेत्रों पर सभी जिलों में महिला पुलिस टीमों को तैनात किया जाए।

यह भी पढ़ें  बजट 2026 में प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत, EPFO की सैलरी लिमिट होगी इतनी

 

एक सवें में हुआ खुलासा: पुलिस की ओर से महिला पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज करते है। फिर पुलिस जांच के नाम पर मोटे पेसे लेकर कुछ आरोपितो के नाम हटा देते है। ऐसे मामले एक दो नहीं हर थाने में यही हाल हो रहा है। कई मामले में 100 फीसदी झूठे केस भी दर्ज कर दिए जाते है। आजकल दहेज के केस पुलिस की जेब भरने का साधन बना हुआ है।Rewari News: महिला को मारा ध्क्का, साहब! मेरी रेहड़ी मत तोड़ो, इससे ही होता है गुजारा….

यह भी पढ़ें  Murder in Rewari: हत्या कर शव खेतों में फैका, हाथ पैर रस्सी से बंधे मिले ?

गुरुग्राम में इस प्रकार का अभियान शुरू किया गया है, इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। कपूर ने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध संबंधी मामलों को लेकर पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज अथवा समाधान होने के बाद भी महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछते हुए फीडबैक लेते रहे।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now