राजस्थान: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के लिए चंडीगढ़ व पटियाला से 6 लाख रुपए सुपारी के अग्रिम भेजे गए थे। चंडीगढ़ व पटियाला के आईसीआईसीआई बैंक से जगतपुरा में रहने वाले हथियार सप्लायर वांटेड महेन्द्र कुमार योगी उर्फ समीर ने पड़ोस में किराए से रहने वाली बीकानेर निवासी छात्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए थे।Rewari: तीन बच्चों के साथ महिला गायब
जानिए किसने रची थी हत्या की साजिश: गोगामेड़ी की हत्या की पूरी साजिश रची गई। पुलिस ने छात्रा से भी इस संबंध में पूछताछ की। फ्लैट में रहने वालों को महेन्द्र ने खुद का नाम समीर और पूजा सैनी ने पूजा बत्रा पंजाब निवासी होना बताया था। इतना ही दोनो ने उन्होंने होटल व्यवसाय करना बताया था।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि वांटेड महेन्द्र व पूजा ने छात्रा को खुद के होटल के व्यवसाय के 6 लाख रुपए उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करवाने के लिए तैयार किया। छात्रा के बैंक खाते में 6 नवम्बर, 29 नवम्बर व 30 नवम्बर को कुल 5 लाख 98 हजार 500 रुपए डलवाए गए, जिन्हें महेन्द्र व पूजा ने छात्रा से चेक पर हस्ताक्षर करवाकर ले लिए।
Dharuhera: चाबी मिस्त्री हत्याकांड: आईजी से मिले परिजन, नहीं हो रही गिरफ्तारी
NIA को सौंपा मामला…
एडिशनल कमिश्नर बिश्नोई ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड से संबंधित फाइल पूरी कर ली गई है। वहीं बताया जाता है कि दिल्ली में एनआईए ने इस संबंध में अलग से एफआईआर भी दर्ज की है।मंगलवार रात को एनआईए अधिकारियों ने संपर्क किया, जिन्हें हत्याकांड से संबंधित मामले की फाइल सौंप दी है। अब आगे का अनुसंधान एनआईए करेगी।
अजीत ने भी तोड़ा दम, अब तक 3 की मौत
अजीत सिंह सेज थाना क्षेत्र के बम्बौरिया के रहने वाले थे। उनके दो बेटियां है। गौरतलब है कि सुखदेव सिंह, नवीन सिंह शेखावत की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि निजी गनमैन नरेन्द्र सिंह और राहगीर हेमराज गोली लगने से गंभीर घायल हो गए थे।Rewari: तीन बच्चों के साथ महिला गायब
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में गोली लगने से घायल हुए अजित सिंह राजावत की मंगलवार रात को एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है जहां बुधवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि मूलत: टोंक हाल जगतपुरा निवासी पूजा सैनी उर्फ पूजा बत्रा को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।















