मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी में बढेगी ठंड, इस दिन होगी बूंदा बूंदी, पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ सक्रिय

On: December 13, 2023 8:03 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान परिदृश्य में लगातार उत्तरी पश्चिमी हवा चलने से रात का तापमान कम होने लगा है, जबकि सुबह से शाम तक सूर्य देव की चमकदार धूप खिली रहने से तापमान स्थिर बना हुआ है।

रेवाड़ी सरकारी अस्पताल की होगी कायाकल्प, एक करोड होगा खर्च

नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी देखने को मिलेगी और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

जिले का मौसम लगातार शुष्क और साफ बना हुआ है। रात्रि तापमान में लगातार गिरावट जबकि दिन के तापमान में केवल आंशिक गिरावट दर्ज हो रही है। दिन भर चमकदार और उष्ण धूप खिली रहने से दिन में आमजन को ठंड से लगातार राहत मिल रही है। मौसम का मर्म रातें ठंडी और दिन गर्म बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को आज मिल सकती है बेल? कोर्ट पर टिकी निगाहें

COLD

अवैध कालोनी पर बुलडोजर का एक्सन, मकान व दीवारों को किया जमींदोज

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान अभी तक का दर्ज किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ सक्रिय : उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में आर्द्रता में कमी की वजह से सुबह के समय कोहरा और धुंध भी नहीं बन रही है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसकी वजह से आने वाले दो तीन दिनों के दौरान हल्की बादलवाही देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें  Rewari News: मदद : पुलिसकर्मियाें ने दिवंगत साथियाें के परिजनाें काे सौपी सहायता राशि
तापमान में आएगी गिरावट
Rewari News: रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए भर्ती आज

18 दिसंबर से रात्रि और दिन के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होगी। इस दौरान रात तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी। रात का तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा साथ ही साथ वातावरण में नमी मिलने की वजह से सम्पूर्ण इलाके में कोहरा भी अपने रंग दिखाएगा। बार-बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव और आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें  Rewari News: PEB Election चुनाव 6 अक्तूबर को, केवल ये लोग ही करेंगे मतदान

मौसम विभाग ने बताया है कि दिसंबर महीने का पहला पखवाड़ा समाप्ति पर है। इन दिनों कड़ाके वाली ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करने लगती है और कोल्ड डे की स्थिति बनने लगती है, परंतु इस साल मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

National: परिवार में मरा एक आदमी, करना पडा दो का अंतिम संस्कार, जानिए क्यों ?

नवंबर महीने के अंत में बारिश की गतिविधियों की वजह से दिसंबर महीने की शुरुआत में केवल दो तीन दिनों में कोहरे की सफेद चादर ने अपने आगोश में लिया था। उसके बाद लगातार मौसम साफ बना हुआ है।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now