हरियाणा: हरियाणा में रोडवेज में यात्रा करने वालों के लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाणा मे एससी बसों में भी साधारण यानि नोन एसी किराया लिया जाएगा। इनता ही नहीं बसों में पास बनवाने के लिए भी कम ही किराया लिया जााएगा।Rewari: हाईवे पर बडा हादसा: तीन वाहन टकराये, दो की मौत, चार घायल
बता दे कि परिवहन विभाग की सभी एसी बसों में 16 दिसंबर से नॉन एसी बस का किराया लिया जाएगा। सर्दियां शुरू होते ही एसी बंद कर दिया जाता है। इस कारण अब इन बसों में केवल नॉन एसी किराया ही लिया जाएगा.
जानिए अब क्या रहेगा किराया: चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसों का किराया 5 किलोमीटर तक की दूरी के लिए नॉन-एसी बस के लिए 10 रुपये और एसी बस के लिए 15 रुपये है। जबकि 5 से 10 किलोमीटर की दूरी के लिए नॉन एसी बस के लिए 20 रुपये और एसी बस के लिए 25 रुपये किराया तय किया गया है।
10 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए नॉन एसी बस में 25 रुपये और एसी बस में 30 रुपये किराया है। जो अब 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक यथावत रहेगा। यानि एसी में अब नान एसी किराया ही लिया जाएगा।राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में रेवाड़ी के गौरव गुप्ता ने जीता गोल्ड
पास बनवाने में भी मिलेगीे इनती छूट
चंडीगढ़ में बहुत से लोग बसों से यात्रा करने के लिए अपना मासिक पास बनवाते हैं। यह पास नॉन एसी के लिए 700 रुपये और एसी के लिए 900 रुपये में बनता था, लेकिन अब एसी बसों के लिए भी पास 700 रुपये प्रति माह की दर से बनेगा।

















