मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

164 तीर्थ स्थलों की मिट्टी से बनेगी श्री कृष्ण की विशाल मूर्ति, इन दिन निकाली जाएगी कुरूक्षेत्र में शोभा यात्रा

On: December 5, 2023 8:01 PM
Follow Us:

कुरूक्षेत्र: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि इस बार गीता महोत्सव पर 23 दिसंबर को देशभर में गीता का पाठ होगा. जबकि 21 दिसंबर को शोभा यात्रा निकाली जाएगी.अंतर्राष्ट्रीय तांगसूडो प्रतियोगिता 2023: देशभर से 1000 खिलाडियो ने दिखाई प्रतिभा

164 तीर्थ स्थलों के समिति के सदस्य यहां पर आएंगे और साथ में मिट्टी लाएंगे. इस मिट्टी के माध्यम से श्री कृष्ण की विशाल मूर्ति बनाई जाएगी. इस बार गीता की उत्पत्ति के 5160 वर्ष पूरे होने पर जियो गीता परिवार के आह्वान पर यह आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: गाड़ी से कुचलकर रेवाड़ी में की थी हत्या, मुख्य आरोपी रिमांड पर

इसमें गीता के प्रथम, मध्य और अंतिम तीन श्लोक शामिल होंगे. यह आयोजन सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर आयोजित किया जायेगा. 18 हजार विद्यार्थी मंत्रों का उचारण करेंगे.KUK 3

गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की भूमि पर मार्ग शीर्ष मास की एकादशी को अर्जुन का नामकरण कर जीव मात्र के कल्याण के लिए सृष्टि को गीता का उपदेश दिया था. जियो गीता परिवार ने भी इस पर काफी शोध किया और प्रवचन दिया गया.किसान मेले में प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें  New Rules 2026: नई साल से बदल जाएंगे ये 12 बड़े नियम, जानिए फायदा होगा नुकसान

भगवत गीता केवल हिंदुओं या किसी विशेष जाति के लिए नहीं है. यह बात जानवरों के हित में कही गई है. 2014 में गीता जयंती के 5151वें वर्ष में लाल किले पर गीता को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का उद्देश्य गीता के पुरातत्व को स्पष्ट करना था.KUK

यहां बनेगी श्री कृष्ण की विशाल मूर्ति
जियो गीता परिवार सवा सौ करोड़ लोगों को गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों से जोड़ने के अपने पूर्व संकल्प को भी पूरा कर रहा है. 23 जुलाई को शुरू हुए संकल्प से अब तक 1.09 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें  Media Wellbeing Association: खुशखबरी: पत्रकारों को दस लाख का बीमा देगी एसोसिएशन

21 ​दिसंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

इस बार गीता महोत्सव पर दो तरफ से शोभा यात्रा निकालने पर चर्चा की गई और 21 दिसंबर को शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. ये दोनों यात्राएं जीटी रोड पर विलीन हो जाएंगी और देवी मंदिर पर समाप्त होंगी. प्रशासनिक स्तर पर 22 से 24 दिसंबर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

 

 

 

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now